Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का आगमन, तो Devshayani Ekadashi पर करें तुलसी के ये उपाय

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 01:09 PM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi 2025) के नाम से जाना जाता है। इस दिन तुलसी के उपाय करन ...और पढ़ें

    Tulsi Ke Upay: देवशयनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े उपाय

    Tulsi Ke Upay: देवशयनी एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े उपाय 

    HighLights

    1. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। 

    2. इस दिन व्रत विधिपूर्वक किया जाता है।

    3. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति के लिए तुलसी (Tulsi Ke Upay) से जुड़े उपाय भी करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर तुलसी के उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

     

    देवशयनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Devshayani Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)


    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 05 जुलाई को शाम 06 बजकर 58 मिनट पर
    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 06 जुलाई को शाम 09 बजकर 14 मिनट पर
    इस बार देवशयनी एकादशी 06 जुलाई को मनाई जाएगी।

     

    यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी कब है? अभी नोट करें डेट और व्रत पारण का समय


    धन से जुड़ी समस्या होगी दूर


    आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के उपाय करना बेहद फलदायी साबित होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पत्तों को लाल या पीले कपड़े में बांध दें। इसके बाद इसे तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।

    lord vishnu  (17)

     

    वैवाहिक जीवन होगा खुशियों से भरा

     

    देवशयनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। इस दौरान व्रत कथा का पाठ करें और प्रभु को फल एवं मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    खबरें और भी

     

    घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन


    घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करें। मां तुलसी की आरती करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस उपाय को सच्चे मन से करने से नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

     

    ऐसे करें मां तुलसी को प्रसन्न


    देवशयनी एकादशी पर तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी अर्पित करें,क्योंकि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या दूर होती है।


    यह भी पढ़ें: Devshayani Ekadashi 2025: देवशयनी एकादशी पर इस विधि से करें श्री हरि की पूजा, नोट करें डेट और टाइम


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।