Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन घर लाएं ये चीजें, धन संबंधी परेशानी जल्द होगी दूर

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 12:40 PM (IST)

    हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2024) मनाई जाती है। इसी दिन गीता जयंती का पर्व भी है। इस दिन ज ...और पढ़ें

    Lord Vishnu: एकादशी के दिन इन चीजों का घर लाना होता है शुभ
    Lord Vishnu: एकादशी के दिन इन चीजों का घर लाना होता है शुभ

    HighLights

    1. मोक्षदा एकादशी को शुभ माना जाता है।
    2. एकादशी पर श्रीहरि की पूजा होती है।
    3. इस दिन कुछ चीजों का घर लाना उत्तम होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत करने से जातक को पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार मोक्षदा एकादशी व्रत 11 दिसंबर (Mokshada Ekadashi 2024 Date) को किया जाएगा। इस शुभ तिथि पर जातक श्रीहरि की कृपा प्राप्त करने के लिए दान और उपाय करते हैं, जिससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है और अन्न एवं धन की प्राप्ति होती है।

    अगर आप भी अपने जीवन में खुशहाल बनाना और घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन कुछ शुभ चीजों को घर लाएं। ऐसी मान्यता है कि शुभ चीजों का घर लाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जातक एवं उसके परिवार के सदस्यों पर सदैव धन की देवी मां लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।  

    • अगर आप जीवन में वास्तु दोष की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख घर लाएं। इसकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। शंख के द्वारा भगवान विष्णु का अभिषेक करें। पूजा के समय शंख में गंगाजल भरकर रखें। पूजा समापन के बाद शंख के गंगाजल से घर में छिड़काव करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष खत्म होता है और धन संबंधी परेशानी भी दूर होती है।  

    यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगा मोक्षदा एकादशी? नोट करें सही डेट, पूजा विधि एवं पारण समय

    • इसके अलावा मोक्षदा एकादशी के दिन तांबे से बना कछुआ घर लाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। एकादशी तिथि पर तांबे से बना कछुआ को घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। इसके बाद इसकी विशेष पूजा करें।  मान्यता है कि ऐसा करने से जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
    • अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन सफेद हाथी की प्रतिमा घर लेकर आएं। मान्यता है कि इसको घर लाने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2024 Daan: मोक्षदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बनेंगे बिगड़े काम

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।