Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kamika Ekadashi Vrat के फलाहार में इन चीजों के सेवन से श्रीहरि होंगे प्रसन्न, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 12:40 PM (IST)

    कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही जीवन में जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। व्र ...और पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी व्रत के नियम
    Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी व्रत के नियम

    HighLights

    1. एकादशी तिथि श्री हरि को समर्पित है।
    2. सावन में कामिका एकादशी व्रत किया जाता है।
    3. व्रत के दौरान खानपान के नियम का पालन करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kamika Ekadashi 2024: सभी तिथियों में एकादशी तिथि अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। एकादशी व्रत हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर किया जाता है। सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर कामिका एकादशी व्रत किया जाता है। पंचांग के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत 31 जुलाई (Kamika Ekadashi 2024 Date) को है। इस व्रत के दौरान अन्न और नमक समेत कई चीजों का सेवन नहीं किया जा है। यहां जानें कामिका एकादशी व्रत (Kamika Ekadashi Falahar List) में क्या खाएं और क्या नहीं?

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024: कौन हैं भगवान शालिग्राम? कामिका एकादशी पर पूजा करने से सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा

    कामिका एकादशी व्रत में क्या खाएं (Kamika Ekadashi Vrat Me Kya Khana Chahiye)

    धार्मिक मान्यता है कि कामिका एकादशी व्रत में खानपान के नियम का पालन करने से व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक को श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप एकादशी व्रत कर रहे हैं, तो व्रत के दौरान आलू साबूदाने की सब्जी, शकरकंद, कुट्टू के आटे रोटी, काली मिर्च,चीनी, फल, दही और दूध का सेवन किया जा सकता है। भोजन में सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाकर सेवन कर सकते हैं।

    कामिका एकादशी व्रत में क्या न खाएं (Kamika Ekadashi Vrat Me Kya Nahi Khana Chahiye)

    एकादशी व्रत में अन्न, नमक और चावल समेत आदि चीजों का सेवन करना वर्जित है। मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से इंसान योनि से च्युत होकर उसको अगला जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में मिलता है। इस बात का उल्लेख विष्णु पुराण में किया गया है। इस दिन चावल का सेवन न करने से जातक पुण्य फल की प्राप्ति से वंचित रहता है। इसके अलावा लहसुन, प्याज, मसूर की दाल और मांस के सेवन से दूर रहें।

     

    कब है कामिका एकादशी 2024 (Kab Hai Kamika Ekadashi 2024)

    पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 जुलाई 2024, को शाम 04 बजकर 44 मिनट परहोगी। वहीं, इसका समापन 31 जुलाई 2024 को दोपहर 03 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में कामिका एकादशी व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी पर इन 7 कार्यों से दूरी है जरूरी, वरना हो सकते हैं कंगाल!


    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।