Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mohini Ekadashi 2026: कब मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी? एक क्लिक में नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 09:00 PM (IST)

    मोहिनी एकादशी हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मनाई जाती है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने और लक्ष्मी नाराय ...और पढ़ें

    Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी का धार्मिक महत्व

    Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी का धार्मिक महत्व

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। यह दिन पूर्णतया जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है।

    vshnu ji

    धार्मिक मत है कि मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रख भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस व्रत की महिमा शास्त्रों में विस्तार पूर्वक दिया गया है। आइए, मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2026 Date) की सही तिथि, शुभ मुहूर्त एवं योग जानते हैं-

    मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Mohini Ekadashi Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 अप्रैल को शाम 06 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगी और 27 अप्रैल को शाम 06 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी।

    मोहिनी एकादशी पारण समय

    मोहिनी एकादशी का पारण 28 अप्रैल को किया जाएगा। इस दिन पारण का समय सुबह 05 बजकर 43 मिनट से लेकर 08 बजकर 21 मिनट तक है। इस दौरान साधक स्नान-ध्यान कर भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। इसके बाद अन्न का दान करें।

    खबरें और भी

    मोहिनी एकादशी शुभ योग (Mohini Ekadashi Shubh Yoga)

    ज्योतिषियों की मानें तो मोहिनी एकादशी पर ध्रुव हर्षण योग का संयोग है। साथ ही शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन शिववास योग का संयोग शाम 06 बजकर 15 मिनट से है। शिववास योग के दौरान लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर शिवलिंग में चढ़ाएं ये चीजें, दूर होंगी जीवन की सभी तकलीफें

    यह भी पढ़ें- Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर करें ये काम, मिलेगा सुख-शांति का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।