Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन ऐसे करें मां तुलसी की पूजा, वैवाहिक संबंध होंगे मधुर

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 05:00 PM (IST)

    पंचांग के अनुसार इस बार मोक्षदा एकादशी व्रत 11 दिसंबर (Mokshada Ekadashi 2024 Date) को किया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां तुलसी की विधिपूर्वक पूजा ...और पढ़ें

    Tulsi Puja Vidhi: ऐसे करें मां तुलसी की पूजा
    Tulsi Puja Vidhi: ऐसे करें मां तुलसी की पूजा

    HighLights

    1. मार्गशीर्ष माह में मोक्षदा एकादशी व्रत किया जाता है।
    2. इस दिन तुलसी पूजा का विधान है।
    3. मां तुलसी की उपासना से धन की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2024) व्रत किया जाता है। इस व्रत बेहद बेहद फलदायी माना गया है। इस एकादशी का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता उपदेश का उपदेश दिया था। इसी वजह से मोक्षदा एकादशी के दिन गीता जयंती मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी पर श्रीहरि और मां लक्ष्मी के संग मां तुलसी की पूजा (Mokshada Ekadashi Tulsi Puja Vidhi) करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप भी मां तुसली की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन विधिपूर्वक तुलसी की पूजा (Maa Tulsi ke puja kaise kare) करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन कैसे करें तुलसी पूजन।  

    मोक्षदा एकादशी तुलसी पूजा विधि (Mokshada Ekadashi Tulsi Puja Vidhi)

    • मोक्षदा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें।
    • इस दिन पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, क्योंकि श्रीहरि को पीला रंग प्रिय है।
    • इसके बाद घर और मंदिर की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
    • भगवान विष्णु की उपासना करने के बाद मां तुलसी की पूजा करें।
    • मां तुलसी को लाल चुनरी पहनाएं।
    • तुलसी के पास दीपक जलाकर मां तुलसी की आरती करें। इसके बाद मंत्रों और तुलसी चालीसा का पाठ करें।  
    • मां तुलसी को फल, मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।  
    • सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए मां तुलसी से कामना करें।  

    यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी की पूजा के समय करें ये आरती, पूरी होंगी सभी इच्छाएं

    तुलसी पूजा से मिलते हैं ये लाभ

    • एकादशी के दिन तुलसी पूजा करने से जातक का जीवन खुशहाल होता है।  
    • पूजा के दौरान मां तुलसी के मंत्रों का जप जरुर करना चाहिए।  
    • इससे जातक पर सदैव भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।  
    • घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।  
    • वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है।  
    • भूत, प्रेत और आदि नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
    • वैवाहिक संबंध मधुर होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2024 Date: 10 या 11, कब है मोक्षदा एकादशी? नोट करें सही डेट, पूजा विधि एवं पारण समय

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

      

    खबरें और भी