Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mokshada Ekadashi 2024 Upay: एकादशी के दिन घर की तिजोरी में रख दें बस ये एक चीज, छप्पर फाड़ मिलेगा धन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 03 Dec 2024 08:20 PM (GMT+05:30)

    हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2024 Upay) मनाई जाती है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्प ...और पढ़ें

    Mokshada Ekadashi 2024 Upay: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?
    Mokshada Ekadashi 2024 Upay: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष महीने में मनाई जाती है।
    2. इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए एकादशी व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को भूलोक पर स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। धन और वंश में वृद्धि होती है। सभी बिगड़े कार्य बन जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में एकादशी तिथि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से धन समेत सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन घर की तिजोरी में इनमें से कोई एक चीज रख दें।

    यह भी पढ़ें: मोक्षदा एकादशी पर इस तरह करें विष्णु जी की पूजा, धन-समृद्धि की नहीं होगी कमी

    मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त

    मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 दिसंबर को देर रात 03 बजकर 42 मिनट पर होगी। वहीं, मोक्षदा एकादशी का समापन 12 दिसंबर को देर रात 01 बजकर 09 मिनट पर होगा। इस प्रकार 11 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी मनाई जाएगी।

    एकादशी के उपाय

    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन पूजा के बाद घर की तिजोरी में कामधेनु गाय की प्रतिमा रख दें। आप चांदी से निर्मित कामधेनु गाय भी तिजोरी में रख सकते हैं। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन तिजोरी में मोर पंख रख दें। वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर मोर पंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही धन की परेशानी भी दूर होती है।
    • मोक्षदा एकादशी के दिन विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय सात कौड़ी और एकाक्षी नारियल भगवान विष्णु को अर्पित करें। अब कौड़ी और श्रीफल को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी धन में वृद्धि होती है।
    • भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनने के लिए मोक्षदा एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी को तुलसी की मंजरी अर्पित करें। पूजा के बाद तुलसी की मंजरी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    यह भी पढ़ें: मोक्षदा एकादशी पर तुलसी से जुड़े करें ये उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'

    खबरें और भी