Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mokshada Ekadashi पर न करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां, पूर्ण फल से रह जाएंगे वंचित

    Updated: Wed, 26 Nov 2025 05:00 PM (GMT+05:30)

    पंचांग के मुताबिक, मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाता है, जो इस बार 1 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पर गीता जयं ...और पढ़ें

    Mokshada Ekadashi 2025 (Tulsi Image - AI Generated)

    Mokshada Ekadashi 2025 (Tulsi Image - AI Generated)

    HighLights

    1. 1 दिसंबर को किया जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत।

    2. मोक्षदा एकादशी के दिन मनाई जाती है गीता जयंती।

    3. भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए खास है यह दिन।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए एकादशी तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पर व्रत करने और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में अगर आप मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2025) के दिन तुलसी से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे प्रभु श्रीहरि की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

    भूल से भी न करें ये काम

    ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन माता तुलसी, भगवान विष्णु के निमित्त निर्जला व्रत करती हैं। ऐसे में यदि इस दिन पर तुलसी में जल अर्पित किया जाए या तुलसी पत्र उतारे जाएं, तो इससे इनके व्रत में विघ्न उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में इस दिन पर इस कार्यों को करने से बचना चाहिए।

    lord vishnu i (1)

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    रुष्ट हो सकती हैं मां लक्ष्मी

    एकादशी या किसी भी अन्य दिन तुलसी के आस-पास साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखें। तुलसी के पास जूते-चप्पल, झाड़ू व कूड़ेदान जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए। वरना इससे आपको माता लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिससे आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    जरूर ध्यान रखें ये बात

    एकादशी के दिन तुलसी को छूने की भी मनाही होती है। लेकिन इस दिन पर शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना काफी शुभ माना गया है। आप 7 या 11 बार तुलसी की परिक्रमा कर तुलसी के मंत्रों का जप भी कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप श्रीहरि की कृपा के पात्र बने रहना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

    खबरें और भी

    Ekadashi i

    इन कार्यों से मिलेगी श्रीहरि की कृपा

    तुलसी, भगवान विष्णु को अति प्रिय मानी गई है। बिना तुलसी के भगवान विष्णु का भोग अधूरा माना जाता है। ऐसे में एकादशी पूजा के दौरान विष्णु जी के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें। आप एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते उतारकर रख सकते हैं, या फिर गमले में गिरे पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एकादशी के दिन इन बातों का ध्यान रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें - Mokshada Ekadashi 2025 Date: 30 नवंबर या 01 दिसंबर, कब है मोक्षदा एकादशी? यहां पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें - Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी के दिन करें पितरों से जुड़े उपाय, मोक्ष की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।