Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Uthani Ekadashi 2025 Date: नवंबर महीने में कब-कब है एकादशी? नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Wed, 29 Oct 2025 10:33 AM (GMT+05:30)

    हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत (Dev Uthani Ekadashi 2025) को ...और पढ़ें

    Dev Uthani Ekadashi 2025 Date: देवउठनी एकादशी पर खत्म होगा चातुर्मास

    Dev Uthani Ekadashi 2025 Date: देवउठनी एकादशी पर खत्म होगा चातुर्मास  

    HighLights

    1. हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। 

    2. इस दिन विधिपूर्वक श्रीहरि की पूजा होती है।  

    3. इस व्रत को करने से सभी पाप दूर होते हैं। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधिपूर्वक श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही पापों से मुक्ति पाने के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी के दिन पूजा और व्रत करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और भगवान विष्णु की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं। हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार नवंबर में देवउठनी एकादशी और उत्पन्ना एकादशी मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इन दोनों एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    lord vishnu  (14)

    देवउठनी एकादशी डेट और शुभ मुहूर्त (Devuthani Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)


    वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशीव्रत किया जाता है। इस दिन चातुर्मास का समापन होता है और भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इस बार देवउठनी एकादशी व्रत 01 नवंबर (Dev Uthani Ekadashi 2025 Kab Hai) को किया जाएगा।

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 01 नवंबर को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर
    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 02 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर

    देवउठनी एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Dev Uthani Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)


    एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। इस बार देवउठनी एकादशी व्रत का पारण 02 नवंबर को किया जाएगा।
    व्रत पारण करने का समय- दोपहर समय 01 बजकर 11 मिनट से लेकर शाम 03 बजकर 23 मिनट तक।

    maa lakshmi   (1)

    उत्पन्ना एकादशी 2025 डेट और टाइम (Utpanna Ekadashi 2025 Date and Shubh Muhurat)


    वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 06 नवंबर से हो रही है। इस माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2025 Kab Hai) मनाई जाएगी।
    मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 15 नवंबर को देर रात 12 बजकर 49 मिनट पर
    मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 37 मिनट पर

    खबरें और भी

    उत्पन्ना एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Utpanna Ekadashi 2025 Vrat Paran Time)


    उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण 16 नवंबर को किया जाएगा। व्रत का पारण करने के बाद अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना फलदायी साबित होता है।
    व्रत पारण करने का समय- दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से लेकर 03 बजकर 23 मिनट तक।

    यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2025 Date: 01 या 02 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर करें तुलसी चालीसा का पाठ, खुश होंगे भगवान विष्णु

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।