Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी पर करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 12:28 PM (IST)

    एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन प्रभु की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी (Parivar ...और पढ़ें

    Parivartini Ekadashi 2025: कैसे करें मां तुलसी को प्रसन्न
    Parivartini Ekadashi 2025: कैसे करें मां तुलसी को प्रसन्न

    HighLights

    1. हर महीने में एकादशी व्रत किया जाता है।
    2. इस दिन विष्णु जी की पूजा होती है।
    3. तुलसी के उपाय करने से शुभ फल मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सच्चे मन से परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2025) के दिन व्रत और पूजा करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है।

    अगर आप भी इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो तुलसी (Tulsi ke Upay) से जुड़े उपाय जरूर करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन की कमी दूर होती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में चलिए विस्तार से जानते हैं तुलसी से जुड़े उपाय।

    दूर होंगे दुख-संकट

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी के भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर भोग को स्वीकार करते हैं और साधक को व्रत का पूर्ण फल मिलता है। साथ ही जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर होते हैं।

    इस तरह करें माता तुलसी को प्रसन्न

    अगर आप माता तुलसी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो परिवर्तिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पास देसी घी का दीपक जरूर जलाएं। इसके बाद माता तुलसी को लाल चुनरी, सिंदूर, रोली अर्पित करें। 5 या 7 परिक्रमा लगाएं। मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    ऐसे दूर करें आर्थिक तंगी की समस्या

    आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए एकादशी के दिन तुलसी की जड़ को गंगाजल धो लें और उसे पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांधें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं। इंसान को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

    परिवर्तिनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Parivartini Ekadashi Shubh Muhurat)

    इस बार परिवर्तिनी एकादशी व्रत 03 सितंबर को किया जाएगा।

    परिवर्तिनी एकादशी तिथि की की शुरुआत- 03 सितंबर को देर रात 03 बजकर 53 मिनट पर

    परिवर्तिनी एकादशी तिथि का समापन- 04 सितंबर को सुबह 04 बजकर 21 मिनट पर

    यह भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2025 Date: 02 या 03 सितंबर, कब है परिवर्तिनी एकादशी? यहां जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

    यह भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi पर पूजा के समय करें इस स्तोत्र का पाठ, संतान सुख का मिलेगा वरदान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।