Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: अगले साल 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:35 PM (IST)

    न्याय के देवता शनिदेव (Shani Gochar 2025) मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। वहीं तुला राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की व ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है।
    2. इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है।
    3. शनिदेव की पूजा करने से हर कामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिदेव न्याय के देवता हैं। अच्छे कर्म करने वाले अपनी कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, शनिदेव की कुदृष्टि पड़ने पर जातक को जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 में कई राशि के जातकों को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। साथ ही दो राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। वहीं, मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। जबकि, तीन राशि के जातकों को शनि की बाधा (Shani Gochar) से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 List: साल 2025 में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां नोट करें सही डेट और पूरी लिस्ट

    शनि गोचर

    साल 2025 में देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। देवगुरु बृहस्पति साल 2025 में 3 बार राशि परिवर्तन करेंगे। सर्वप्रथम मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं, साल के अंत में वक्री चाल चलकर देवगुरु बृहस्पति पुनः मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, शनिदेव 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।

    साढ़े साती

    वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनिदेव 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। शनिदेव की कृपा से साल 2025 मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। शनिदेव की कृपा से लाभ ही लाभ प्राप्त होगा।

    शनि की ढैय्या

    वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव के रहने के चलते कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इससे दोनों राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही शनिदेव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: साल 2025 में कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? जानिए मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक की डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।