Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस नक्षत्र में पैदा होते हैं सबसे बुद्धिमान बच्चे, दिमाग के मामले में सबको पछाड़ देते हैं

    Updated: Tue, 19 May 2026 06:29 PM (IST)

    आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से जीवन की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यहां जानें इनकी खूबियों के बारे में। ...और पढ़ें

    आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं? (AI-Generated Image)

    आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं? (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का वर्णन है, जिनमें से प्रत्येक नक्षत्र व्यक्ति के जीवन और व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालता है। 'आर्द्रा नक्षत्र', इन्हीं में से एक बेहद शक्तिशाली नक्षत्र है। ऐसा माना जाता है कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे असाधारण बुद्धि के धनी और किस्मत के बहुत धनी होते हैं। आइए जानते हैं आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चों की खास खूबियां और उनके माता-पिता के लिए कुछ जरूरी सुझाव।

    ज्योतिष की मानें तो आर्द्रा नक्षत्र के बच्चों में मेहनत और बुद्धिमानी कूट-कूट कर भरी होती है। ये लोग जीवन की ऊंचाइयों को छूने का दम रखते हैं सकते हैं। बस अगर जरूरत है तो उनके स्वभाव में संतुलन बनाए रखने की। ऐसा इसलिए ताकि उनकी प्रतिभा और कौशल को पूरी तरह से निखारा जा सके।

    आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चों का व्यक्तित्व

    • ज्योतिष के अनुसार, राहु के प्रभाव की वजह से, इन बच्चों की सोचने की क्षमता सामान्य बच्चों से बहुत अलग होती है। ये 'लीक से हटकर' काम करना पसंद करते हैं। डिजिटल युग (Digital Era) में ऐसे बच्चे आईटी, सॉफ्टवेयर और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में बहुत कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
    • ये बच्चे चुनौतियों से डरते नहीं हैं, बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं। उतार-चढ़ाव इन्हें कमजोर नहीं, बल्कि पहले से अधिक मजबूत और अनुभवी बनाते हैं।
    • इन लोगों में सही समय पर सही फैसला लेने की क्षमता होती है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग जानते हैं कि अवसरों को कामयाबी में कैसे बदलना है। यही कारण है कि ये जीवन में आर्थिक रूप से बहुत समृद्ध और आत्मनिर्भर बनते हैं।
    • आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे लोग ज्योतिष के अनुसार बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें जीवन में मान-सम्मान और धन-दौलत आसानी से मिल जाता है।
    Adra Nakshatra
     
    (AI-Generated Image)

    माता-पिता के लिए विशेष सलाह

    • आर्द्रा नक्षत्र के बच्चों में ऊर्जा का स्तर बहुत अधिक होता है, लेकिन इसनपर राहु का प्रभाव रहता है इसके कारण यह ऊर्जा कभी-कभी नकारात्मक दिशा में भी जा सकती है।
    • ऐसे बच्चों में गुस्सा, जिद्द और अचानक मूड बदलने (Mood Swings) की समस्या आम होती है।
    • अगर बचपन में ही इनके गुस्से को शांत करना और सही दिशा देना सिखाया जाए, तो ये अपनी बुद्धिमत्ता का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • अगर माता-पिता धैर्य और प्यार से इनका मार्गदर्शन करें, तो इस नक्षत्र के बच्चे भविष्य में अपार शोहरत और नाम कमाते हैं।

    यह भी पढ़ें- भरणी नक्षत्र में महिलाएं रखेंगी वट सावित्री व्रत: ब्रह्मा, विष्णु; महेश से करेंगी अखंड सौभाग्य की कामना

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

    खबरें और भी