Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: देवों के देव महादेव को प्रिय हैं ये 7 राशियां, सावन महीने में बदलेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 21 Jul 2024 06:55 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन (Sawan 2024) महीने में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं शुक्र देव 31 जुलाई को राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में ...और पढ़ें

    Sawan 2024: कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न ?
    Sawan 2024: कैसे करें भगवान शिव को प्रसन्न ?

    HighLights

    1. वर्तमान समय में प्रेम के कारक शुक्र देव कर्क राशि में उपस्थित हैं।
    2. सुखों के कारक शुक्र देव 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे।
    3. सावन महीने में देवों के देव महादेव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024 Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार, 22 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। वर्षों बाद इस प्रकार का शुभ संयोग बना है। जब सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हो रही है। साथ ही सावन माह के पहले दिन शिववास समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योग में महादेव संग मां पार्वती की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव को 7 राशियां बेहद प्रिय हैं। इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट करें सोमवारी व्रत, मंगला गौरी व्रत और रक्षाबंधन की तारीख

    मेष राशि

    भगवान शिव को मेष राशि प्रिय है। इस राशि के आराध्य हनुमान जी हैं, जो भगवान शिव के रुद्र अवतार हैं। सावन का महीना मेष राशि के लिए आय की दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। वर्तमान समय में धन के कारक देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के अर्थ भाव में विराजमान हैं। अतः सावन में मेष राशि के जातकों को विशेष धन लाभ होगा। हर सोमवार पर गंगाजल में शहद या गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के आराध्य जगत की देवी आदिशक्ति मां पार्वती हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर भगवान शिव विशेष कृपा बरसाते हैं। सावन का महीना वृषभ राशि के लिए शुभ साबित होने वाला है। वर्तमान समय में गुरु और मंगल वृषभ राशि में विराजमान हैं। वृषभ राशि के जातक हर सोमवार पर कच्चे दूध में अखंडित चावल मिलाकर भगवान शिव अभिषेक करें।

    कर्क राशि

    सावन का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए अति शुभ रहने वाला है। इस समय सूर्य देव और शुक्र देव कर्क राशि में उपस्थित हैं। वहीं, गुरु और मंगल की भी शुभ दृष्टि कर्क राशि पर पड़ रही है। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। इस राशि के आराध्य देवों के देव महादेव भगवान शिव हैं। इसके लिए कर्क राशि के जातकों पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है।

    खबरें और भी

    तुला राशि

    तुला राशि की आराध्या जगत की देवी मां पार्वती हैं। इस राशि के लिए सावन का महीना करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ साबित होगा। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। अतः तुला राशि को करियर को लेकर विशेष परेशानी नहीं होगी। सावन के महीने में तुला राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। तुला राशि के जातक सावन महीने में शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    मकर राशि

    मकर राशि के आराध्य देवों के देव महादेव हैं। यह राशि भी भगवान शिव की प्रिय राशि है। इस राशि के जातकों पर न्याय के देवता शनिदेव संग भगवान शिव की हमेशा कृपा बरसती है। वर्तमान समय में शनिदेव मकर राशि के जातकों की परीक्षा ले रहे हैं। एक बार परीक्षा में सफल होने के बाद मकर राशि के जातकों को जीवन जीने का मुख्य आधार प्राप्त होगा। जल्द ही मकर राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। सावन सोमवार पर गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    कुंभ राशि

    भगवान शिव को कुंभ राशि भी प्रिय है। इस राशि के आराध्य भगवान शिव हैं। उनकी कृपा कुंभ राशि के जातकों पर बनी रहती है। साढ़े साती के दौरान जातक को जीवन में कठिन दौर से गुजरना पड़ता है। हालांकि, कुंभ राशि के जातकों को सामान्य कष्ट ही भोगना पड़ता है। सावन महीने में आप पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से शुभ कार्यों में अवश्य ही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सावन का महीना शुभ साबित होगा।

    यह भी पढ़ें: कब है सावन का पहला सोमवार, जानें भगवान शिव की पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।