Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Astrology: इस योग में जन्म लेने वाले लोग होते हैं बहुत ही खास, किस्मत देती है पूरा साथ

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 10:44 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 योग बताए गए हैं। जहां कुछ योग व्यक्ति को शुभ परिणाम देते हैं, तो वहीं कुछ योग नकारात्मक परिणाम भी दे सकते हैं। आज हम आपको क ...और पढ़ें

    कौन-से योग बनाते हैं आपको भाग्यशाली। (AI Generated Image)

    कौन-से योग बनाते हैं आपको भाग्यशाली। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. ग्रह-नक्षत्रों का माना गया है विशेष महत्व।

    2. ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं शुभ-अशुभ योग।

    3. कुएछ योग आपको बनाते हैं ज्ञानी और धनवान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, जीवन में ग्रह और नक्षत्रों का विशेष महत्व है। सनातन धर्म में कोई भी शुभ वह मांगलिक कार्य शुभ मुहूर्त देखने के बाद ही किया जाता है। इसमें ग्रह और नक्षत्रों का जरूरी भूमिका होती है। कई योग शुभ माने गए हैं, तो वहीं कुछ योग अशुभ भी होते हैं। अगर आपको जन्म भी इनमें से किसी योग में हुआ है, तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि आप बहुत भाग्यशाली हैं।

    कौन से हैं 27 योग

    1. विष्कुंभ
    2. प्रीति
    3. आयुष्मान
    4. सौभाग्य
    5. शोभन
    6. अतिगंड
    7. सुकर्मा
    8. धृति
    9. शूल
    10. गंड
    11. वृद्धि
    12. ध्रुव
    13. व्याघात
    14. हर्षण
    15. वज्र
    16. सिद्धि
    17. व्यतिपात
    18. वरीयान
    19. परिध
    20. शिव
    21. सिद्ध
    22. साध्य
    23. शुभ
    24. शुक्ल
    25. ब्रह्म
    26. इंद्र
    27. वैधृति
    subh yog i(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    भाग्यशाली होते हैं ये लोग

    ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बेहद खास माना गया है। यह योग गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा की युति से बनता है। ऐसे में इस योग में जन्म लेने वाले लोग बहुत खास और भाग्यशाली माने जाते हैं। इसके साथ ही हर्षण योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति को भी भाग्यशाली कहा गया है। माना जाता है कि इस योग में जन्म लेने वाले लोग अनेक विद्याओं के ज्ञाता होते हैं। साथ ही वह शास्त्रों में पारंगत होते हैं और अपने फैसले पर अडिग रहनेते हैं।

    चतुर होते हैं ये लोग

    सौभाग्य योग, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है। इस योग में जन्मा व्यक्ति भाग्यवान होता है। उसमें सभी प्रकार के गुण पाए जाते हैं। अपने गुणों के चलते ही यह हर जगह अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं। साथ ही प्रीति योग भी शुभ योग में से एक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इस योग में जन्म लेने वाले जातक कई विषयों का ज्ञाता होते हैं और हर काम को उत्साहपूर्वक करते हैं। ये बहुत चतुर भी होते हैं और अपना काम निकलवाना अच्छे से जानते हैं।

    grah naksatra i

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    इन योग में जन्म भी है शुभ

    ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, आयुष्मान, ब्रह्म, शिव, धृति, वृद्धि, शुक्ल, व्याघात, वज्र, परिधि और ऐन्द्र योग में जन्म लेने वाले लोग भी बहुत ही खास होते हैं। क्योंकि ये सभी योग ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही खास माने गए हैं और यह व्यक्ति को ज्ञानी, धनवान व शक्तिशाली बनाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ketu Gochar 2026: सिंह राशि वालों को कब मिलेगी केतु से मुक्ति? इन उपायों से पाएं मायावी ग्रह की कृपा

    यह भी पढ़ें - Grah Gochar 2025 December: दिसंबर महीने में इन राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेंगे शुभ परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।