Ratna Jyotish: करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं ये 3 रत्न, बस रखें नियमों का ख्याल
ज्योतिष शास्त्र में हर रत्न के लाभ और उसके नियमों का वर्णन किया गया है। आज हम आपको कुछ ऐसे रत्न बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति के करियर को नई ऊचाइयों तक ...और पढ़ें

सफलता के लिए पहनें ये प्रभावशाली रत्न
HighLights
रत्न शास्त्र में बताए गए हैं प्रभावशाली रत्न
व्यापार में सफलता दिलाता है ये खास रत्न
बढ़ता है आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्न ज्योतिष बताता है कि किसी रत्न को पहनने का पूर्ण लाभ तभी मिल सकता है, जब आप उससे जुड़े नियमों का भी ध्यान रखें। वरना वह रत्न आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे 3 प्रभावशाली रत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको करियर में लाभ पहुंचा सकते हैं। लेकिन इनसे जुड़े नियमों का ध्यान भी जरूर रखें।
पन्ना (Emerald)
ज्योतिष शास्त्र में पन्ना को बुध ग्रह से जोड़कर देखा जाता है, जो बुद्धि, संवाद कौशल और व्यापार का प्रतिनिधि करते हैं। इसे 'व्यापारियों का रत्न' भी कहा जाता है, ऐसे में व्यापार से जुड़े लोगों के लिए पन्ना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके साथ ही जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें भी पन्ना (Emerald) धारण करने से लाभ मिल सकता है।

(AI Generated Image)
इन बातों का रखें ध्यान
- वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए पन्ना धारण करना शुभ माना गया है।
- इस रत्न को धारण करने के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम है।
- पन्ना को चांदी या फिर सोने की अंगूठी में जड़वाकर कनिष्ठा उंगली (Little finger) में पहन सकते हैं।
- कुंडली में बुध की स्थिति के अनुसार और ज्योतिषी सलाह पर ही इसे धारण करें।
माणिक (Ruby)
माणिक रत्न का संबंध सूर्य ग्रह से माना गया है। इसे धारण करने से आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए यह रत्न किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इससे करियर में तरक्की, उच्च पद और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि जैसे लाभ मिलते हैं। अगर इससे जुड़े नियमों का ध्यान रखते हुए आप इस रत्न को धारण करते हैं, तो इससे आपको करियर में नई ऊचाइंया हासिल हो सकती हैं।
धारण करने के नियम (Rules for Wearing Ruby)
- मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए माणिक रत्न उत्तम माना गया है।
- रविवार के दिन सूर्योदय के समय माणिक धारण करने के लिए शुभ माना गया है।
- आप इसे तांबे या सोने की अंगूठी में अनामिका उंगली (Ring Finger) में पहन सकते हैं।
- इसे धारण करने से पहले ज्योतिषी सलाह जरूर लें।
पुखराज (Yellow Sapphire)

खबरें और भी
(AI Generated Image)
पुखराज रत्न बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो ज्ञान, भाग्य, धन, और धर्म के कारक माने गए हैं। इस रत्न को धारण करने से जातक की कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। जो लोग टीचिंग, बैंकिंग, प्रबंधन, और वकालत जैसे क्षेत्रों से जुड़े होते हैं, उन्हें पुखराज (yellow topaz) पहनने की सलाह दी जाती है। ये रत्न आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है।
रखें इन बातों का ध्यान
- धनु और मीन राशि के लिए भी पुखराज पहनना शुभ है, क्योंकि इन राशियों के ग्रह स्वामी बृहस्पति हैं।
- किसी माह के शुक्ल पक्ष के गुरुवार पर सबसे पुखराज धारण करना शुभ माना गया है।
- इस हमेशा सोने या फिर पंचधातु की अंगूठी में जड़वाकर तर्जनी उंगली (Index finger) में पहनें।
- पुखराज पहनने से पहले किसी अच्छे ज्योतिष को सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Ratna Astrology: इन तारीखों को जन्मे लोगों के लिए 'वरदान' है पुखराज, भाग्य चमकाता है यह रत्न
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।