Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budh Gochar 2024: 29 जून तक इन 3 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, कारोबार में लगेंगे चार चांद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 19 Jun 2024 04:55 PM (IST)

    बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध देव 29 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 18 जुलाई तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 19 ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2024: जल्द बुध देव कर्क राशि में करेंगे गोचर
    Budh Gochar 2024: जल्द बुध देव कर्क राशि में करेंगे गोचर

    HighLights

    1. वर्तमान समय में बुध देव स्वराशि मिथुन में विराजमान हैं।
    2. भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है।
    3. ग्रहों के राजकुमार बुध देव 29 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2024 In Gemini: ग्रहों के राजकुमार बुध देव बुद्धि और वाणी के कारक माने जाते हैं। कुंडली में बुध मजबूत रहने पर जातक मधुरभाषी और कुशाग्र होता है। साथ ही व्यक्ति को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। वर्तमान समय में ग्रहों के राजुकमार मिथुन राशि में विराजमान हैं और 28 जून तक मिथुन राशि में रहेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Gochar 2024: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    बुध ग्रह गोचर

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने 14 जून को मिथुन राशि में गोचर किया है। इस राशि में बुध देव 28 जून तक रहेंगे। इस दौरान बुध देव 17 जून को आर्द्रा और 24 जून को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 29 जून को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

    वृषभ राशि

    वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति अगले साल 15 मई तक रहेंगे। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं, मिथुन राशि में गोचर करने के दौरान बुध देव वृषभ राशि के धन भाव में विराजमान हैं। इससे वृषभ राशि के जातकों के आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए मार्ग खुलेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कारोबार में भी तेजी देखने को मिलेगी। मित्रों से आर्थिक मदद कारोबार शुरू करने के लिए मिल सकती है।

    सिंह राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो सिंह राशि के जातक जन्मजात कारोबारी होते हैं। सिंह राशि के जातक रोजगार यानी नौकरी करने में असक्षम होते हैं। बुध देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ के योग हैं। निवेश में लाभ प्राप्त होगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में भी निवेश कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश करना फलदायी होगा।

    खबरें और भी

    कन्या राशि

    वर्तमान समय में केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। देवगुरु बृहस्पति कन्या राशि के भाग्य भाव में विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए कन्या राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं। मिथुन राशि में गोचर के दौरान बुध देव कन्या राशि के करियर भाव को देख रहे हैं। इस भाव पर बुध देव की दृष्टि से कन्या राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नया आयाम प्राप्त होगा।  

    यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।