Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budh Gochar 2024: धनतेरस से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 28 Oct 2024 08:20 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध (Budh Gochar 2024) मजबूत रहने पर जातक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही जातक अपने विचार और व्यवहा ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2024: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें ?
    Budh Gochar 2024: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. ग्रहों के राजकुमार बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
    2. न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं।
    3. वर्तमान समय में बुध देव तुला राशि में विराजमान हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को धनतेरस है। यह दिन भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की भी उपासना की जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। इस शुभ अवसर पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान विष्णु की कृपा, धन की नहीं रहती है कमी

    बुध गोचर 2024

    वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं, बुध देव 29 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 38 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 03 जनवरी, 2024 तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन कर धनु राशि में गोचर करेंगे।

    तुला राशि

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों के द्वितीय भाव में बुध देव की दृष्टि रहेगी। बुध देव की कृपा से तुला राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। अपनी तार्किक क्षमता और मधुर वाणी के चलते आप लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर आप धन अर्जन कर सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। करियर से जुड़े लोगों को नई दिशा मिल सकती है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो धनतेरस का दिन बेहद शुभ है।

    कन्या राशि

    राशि परिवर्तन के दौरान बुध देव की विशेष कृपा कन्या राशि के जातकों पर बरसेगी। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में विशेष लाभ प्राप्त होगा। साथ ही करियर को भी नया आयाम मिलेगा। धनतेरस से लेकर नववर्ष तक बिजनेस में दोगुना लाभ प्राप्त होगा। निवेश करने के लिए उत्तम समय है। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी समय अच्छा है। भगवान गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    खबरें और भी

    मकर राशि

    बुध देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख भी मिल सकता है। आसान शब्दों में कहें तो धनतेरस के दिन वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही कारोबार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिल सकता है। अपनी वाणी से आप अपने ग्राहकों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इससे आपको कई नए काम भी मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजूबत होगी। स्वास्थय ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। इससे कार्य में भी मन लगेगा।

    यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।