Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है बुध देव की कृपा, जीवन में जरूर बनते हैं धनवान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 20 Aug 2024 09:56 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध मजबूत होने से जातक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। ज्योतिष बु ...और पढ़ें

    Budh Dev: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें ?
    Budh Dev: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं।
    2. मायावी ग्रह राहु मीन राशि में उपस्थित हैं।
    3. वर्तमान समय में कन्या राशि में केतु विराजमान हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को वाणी का कारक माना जाता है। व्यक्ति बुद्धिमान और कुशाग्र बुध देव की कृपा से बनता है। वहीं, कमजोर बुध होने पर जातक के रिश्ते अन्य लोगों के साथ मधुर नहीं रहते हैं। अतः ज्योतिष कुंडली में बुध मजबूत करने की सलाह देते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से जातक को बुध देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। हालांकि, 2 राशि के जातकों पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव (Budh Dev Favorite zodiac signs) की कृपा हमेशा बनी रहती है। उनकी कृपा से जातक अपने जीवन में जरूर धनवान बनते हैं। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 22 अगस्त से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बिजनेस में लगेंगे चार चांद

    कौन हैं बुध देव ?

    बुध देव मन के कारक चंद्र देव के पुत्र हैं। भगवान विष्णु की कठिन तपस्या के पुण्य-प्रताप से बुध देव को वैदिक विद्याएं प्राप्त हुई। बुधवार का दिन बुध देव को समर्पित है। इस दिन बुध देव की उपासना की जाती है। बुध देव का बीज मंत्र 'ॐ बु बुधाय नम:' है। बुध देव का शुभ रंग हरा है। बुध देव व्यापार के दाता हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की हमेशा कृपा बनी रहती है। बुध बली होने पर जातक को व्यापार में अपार सफलता मिलती है। मिथुन राशि के जातक न केवल मधुरभाषी होते हैं, बल्कि कुशाग्र भी होते हैं। नौकरी करने में मिथुन राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए ज्योतिष मिथुन राशि के जातकों को कारोबार करने की सलाह देते हैं। इस राशि के जातक कार्य कुशलता और बुद्धिमत्ता से अपने जीवन में धन अर्जित करने में सफल होते हैं। हालांकि, मिथुन राशि के जातकों को योग्य ज्योतिष से कुंडली में व्याप्त दोष का विचार अवश्य करा लेना चाहिए। किसी दोष से पीड़ित होने पर निवारण अवश्य करा लें। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही बुध ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

    कन्या राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो कन्या राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। कन्या राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। अतः कन्या राशि के जातकों पर वाणी के कारक बुध देव की असीम एवं विशेष कृपा रहती है। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक अपने जीवन में बेहतर कार्य करते हैं। दान-पुण्य स्वभाव के चलते कन्या राशि के जातकों को भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। सामान्यतः कन्या राशि के जातक कारोबारी होते हैं। नौकरी में इनका मन कम लगता है। अगर नौकरी करते भी हैं, तो 35 के बाद कारोबार से जुड़ जाते हैं। ज्योतिष कन्या राशि के जातकों को वस्त्र से संबंधित बिजनेस करने की सलाह देते हैं। व्यापार करने के चलते कन्या राशि के जातकों को धन अभाव नहीं होता है। कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें। कार्य स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। साथ ही बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।