Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: 2 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान गणेश की कृपा, धन से भरी रहती है तिजोरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 13 Aug 2024 08:56 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध मजबूत होने से जातक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। ज्योतिष बु ...और पढ़ें

    Lord Ganesh: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें ?
    Lord Ganesh: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें ?

    HighLights

    1. सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं।
    2. कन्या राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव उच्च के होते हैं।
    3. बुधवार के दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त बुधवार का व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त समस्त प्रकार के दुखों का नाश होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अतः जातक बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और लड्डू अर्पित करते हैं। भगवान गणेश की कृपा से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान गणेश की कृपा (Lord Ganesh Favorite zodiac signs) 2 राशि के जातकों पर बरसती है? उनकी कृपा से इन 2 राशि के जातकों के आय और सौभाग्य में हमेशा वृद्धि होती है। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 16 अगस्त से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं। बुध देव वाणी और बुद्धि के कारक होते हैं। बुध देव की कृपा से मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान, कुशाग्र और मधुरभाषी होते हैं। इसके चलते मिथुन राशि के जातकों के चाहने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है। अपनी बुद्धिमत्ता से हर कार्य में सफलता पाते हैं। इस राशि के आराध्य भगवान गणेश हैं। मिथुन राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। भगवान गणेश की कृपा से उनके सभी बिगड़े काम समय पर बन जाते हैं। वर्तमान समय में अशुभ ग्रहों का प्रभाव मिथुन राशि पर नहीं है। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग पीला होता है। वहीं, शुभ रत्न पन्ना होता है। इस राशि के जातक सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। इसके लिए निकटतम ज्योतिष से कुंडली विचार अवश्य करा लें। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन विघ्नहर्ता की पूजा करें। पूजा के समय उन्हें दूर्वा और मोदक अर्पित करें। अपने कार्य स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। वहीं, बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हर बुधवार के दिन गौ माता को चारा खिलाएं।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के स्वामी भी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए कन्या राशि को हमेशा शुभ फल देते हैं। बुध देव व्यापार के दाता हैं। अतः ज्योतिष कई अवसर पर कन्या राशि के जातकों को व्यापार करने की सलाह देते हैं। कन्या राशि के जातक न केवल धार्मिक प्रवृति के होते हैं, बल्कि बुद्धिमान भी होते हैं। अतः हर कार्य में उनके सफल होने की संभावना अधिक रहती है। वर्तमान समय में कन्या राशि में मायावी ग्रह केतु विराजमान हैं। इसके लिए भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। इस राशि के लिए शुभ रंग हरा है और शुभ दिन बुधवार है। अत: कन्या राशि के जातक बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करें। वहीं, बुधवार के दिन भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा करें। इस दिन गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करें। साथ ही पूजा के समय गणेश जी को मालपुए अर्पित करें। इस उपाय को करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख एवं सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी