Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangal Gochar 2024: 16 अगस्त से 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 07 Aug 2024 05:07 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिषियों की मानें तो ऊर्जा के कारक मंगल देव (Mars Transit Mrigasira Nakshatra 2024) मकर राशि में उच्च के होते हैं। इस राशि के जातकों को हमेशा शुभ फ ...और पढ़ें

    Mangal Gochar Mrigasira Nakshatra 2024: मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Mangal Gochar Mrigasira Nakshatra 2024: मंगल देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं।
    2. देवगुरु बृहस्पति भी वृषभ राशि में उपस्थित हैं।
    3. मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होने से जातक को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही हनुमान जी की कृपा साधक पर बरसती रहती है। वर्तमान समय में मंगल देव (Mangal Gochar 2024) वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, जल्द ही मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 4 राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन (Mangal Gochar Mrigashira Nakshatra 2024)

    ज्योतिषियों की मानें तो मंगल देव 16 अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल देव 5 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन 6 सितंबर को मंगल देव मृगशिरा नक्षत्र से निकलकर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल देव रोहिणी नक्षत्र में 20 दिन रहेंगे। इस दौरान मंगल देव राशि परिवर्तन भी करेंगे।

    मेष राशि

    मंगल देव के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ होगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी। नया काम मिल सकता है। इसके अलावा, कई जातक नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। परिश्रम के अनुपात में लाभ या फल मिलेगा। लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। इस दौरान प्रमोशन भी मिल सकता है।

    वृषभ राशि

    मृगशिरा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि वृषभ एवं मिथुन होती है। वर्तमान समय में मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, नक्षत्र गोचर के दौरान मंगल देव वृषभ राशि को शुभ फल प्रदान करेंगे। मंगल देव के नक्षत्र परिवर्तन से परिवार में संबंध मधुर होंगे। मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। परिश्रम से विशेष लाभ होगा। साथ ही भाग्य का भी उदय होगा। इस दौरान जॉब मिल सकती है।

    खबरें और भी

    मिथुन राशि

    मृगशिरा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि मिथुन होती है। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। वहीं, मंगल देव की कृपा मिथुन राशि पर बरसेगी। मंगल देव की कृपा से मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही धन लाभ के भी योग बनेंगे। कारोबार में कई अवसर प्राप्त होंगे। किसी बड़े का सहयोग मिल सकता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश के लिए शुभ समय है। रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। वर्तमान समय में वृश्चिक राशि में मंगल और गुरु की युति बन रही है। इससे वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। नए कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। जॉब में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। इस शुभ अवसर पर धार्मिक एवं मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।