Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Gochar 2024: 18 सितंबर तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 07 Aug 2024 07:34 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र ग्रह (Venus Transit Virgo 2024) मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और स ...और पढ़ें

    Shukra Gochar 2024: शुक्र देव कब करेंगे तुला राशि में गोचर ?
    Shukra Gochar 2024: शुक्र देव कब करेंगे तुला राशि में गोचर ?

    HighLights

    1. सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।
    2. तुला राशि में न्याय के देवता शनिदेव उच्च के होते हैं।
    3. वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukra Gochar 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अगस्त महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं। वहीं, मंगल देव वृषभ राशि में उपस्थित हैं। जबकि, बुध देव सिंह राशि में ही विराजमान हैं। सुखों के कारक शुक्र देव बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में इन 2 मूलांकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    शुक्र गोचर

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुखों के कारक शुक्र देव 25 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव भारतीय समयानुसार देर रात 01 बजकर 14 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि (Shukra Gochar 2024) में गोचर करेंगे। इस दौरान 2 सितंबर को हस्त और 13 सितंबर को चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 18 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे।

    सिंह राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को 18 सितंबर तक लाभ प्राप्त होगा। आत्मा के कारक सूर्य देव 16 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव इस राशि के स्वामी हैं। वहीं, 25 अगस्त को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा सिंह राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही सभी प्रकार के दुखों का अंत होगा। सितंबर महीने में सिंह राशि के जातकों को कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही निवेश से लाभ होगा। अटके हुए काम बनेंगे। कारोबार के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य दें।

    वृश्चिक राशि

    शुक्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि को भी लाभ प्राप्त होगा। इस समय देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बरस रही है। इसके अलावा, 18 सितंबर तक वृश्चिक राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी। बिजनेस का विस्तार होगा। निवेश से लाभ होगा। रुका हुआ धन लाभ होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। सभी रुके कार्य शुक्र देव की कृपा से पूरे होंगे। रोजगार से जुड़े लोगों को जॉब मिल सकती है।

    खबरें और भी

    मीन राशि

    मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। वहीं, मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जबकि, आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। शुक्र राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। शुक्र और गुरु की कृपा से मीन राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ हो सकता है। रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। यह समय सफलता से भरा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से कारोबार के लिए आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय हैं ये 3 राशियां, सावन में बदलेगी फूटी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।