Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन में इन 2 मूलांकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 24 Jul 2024 03:22 PM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार सावन (Sawan 2024) का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में जातकों को मनोवांछित फल की प्राप्ति हो ...और पढ़ें

    Sawan 2024: भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय
    Sawan 2024: भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय

    HighLights

    1. न्याय के देवता शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं।
    2. वाणी के कारक बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
    3. सावन महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Numerology Horoscope: सावन का महीना भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव संग मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सावन सोमवार और मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन का महीना कई मूलांकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा साधक पर बरसेगी। उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। इनमें 2 मूलांक के जातकों को विशेष लाभ होगा। आइए, इन 2 मूलांकों को जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सावन में इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, होगा लाभ ही लाभ

    मूलांक कैसे ज्ञात करें ?

    मूलांक की गणना जन्म तारीख से होती है। 01 तारीख से लेकर 09 तारीख तक जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 01 से 09 होता है। वहीं, 11 से लेकर 31 तारीख जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक जोड़कर ज्ञात किया जाता है। अगर किसी जातक का जन्म 15 तारीख को हुआ है, तो 15 को इस प्रकार जोड़कर मूलांक ज्ञात किया जाता है। 15= 1+5=6 यानी 15 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 है।

    मूलांक 2

    ज्योतिषियों की मानें तो मूलांक 2 के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। अत: मूलांक 2 के जातकों पर सावन महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। भगवान शिव की कृपा से मूलांक 2 के जातकों के सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 02, 11, 20 या 29 तिथि के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन महीने में विधि-विधान से महादेव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय दूध, दही, घी और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा साधक पर अवश्य बरसेगी।

    मूलांक 8

    अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 8, 17 या 26 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं। वहीं, मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस वर्ष का प्राप्तांक भी 8 है। आसान शब्दों में कहें तो वर्ष 2024 पर शनिदेव का विशेष प्रभाव रहेगा। सावन महीने में 8, 17 या 26 तारीख के दिन जन्म लेने वाले जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से साधक के हर कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है। इस मूलांक के जातक गंगाजल में काले तिल, साबुत उड़द, अपराजिता का फूल आदि चीजें मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सावन बुधवार पर रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 5 राशि के जातक होंगे मालामाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।