यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2024: सावन में इन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, होगा लाभ ही लाभ
देवों का देव कहे जाने वाले महादेव को कुछ राशियां अत्यंत प्रिय मानी गई हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस सावन किन राशियों को (Sawan 2024 Lucky Zodiac S ...और पढ़ें

HighLights
- 22 जुलाई, 2024 सोमवार से शुरू हो रहा है सावन।
- भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित है यह महीना।
- सावन में इन 3 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही सावन माह की शुरुआत होने जा रही है, जो पूर्ण रूप से भगवान शिव के लिए समर्पित माना जाता है। यह महीना कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। इस बार 22 जुलाई, 2024 सोमवार के दिन से सावन की शुरुआत हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि वह भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें सावन माह में महादेव की कृपा प्राप्त हो सकती है।
कर्क राशि
.jpg)
कर्क राशि का स्वामी चंद्र को माना गया है और आराध्य देव भगवान शिव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी सावन में महादेव की असीम कृपा मिलने वाली है। इस दौरान आपके लिए जीवन में तरक्की और उन्नति के योग बन रहे हैं। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को सावन के पवित्र माह में शिवलिंग का दूध से अभिषेक जरूर करना चाहिए, इससे आपको विशेष लाभ देखने को मिल सकता है।
मकर राशि
.jpg)
मकर राशि को भी भगवान शिव की राशि में से एक माना जाता है। इस राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और न्याय के देवता शनि के आराध्य देव शिव जी हैं। साथ ही कर्क राशि के आराध्य देव भी शिव जी ही हैं। इस कारण से मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आप सावन (Sawan 2024 Horoscope) में जल में उड़द की दाल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Sawan 2024: सावन में इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, साढ़े साती से मिलेगी निजात
कुंभ राशि
.jpg)
कुंभ राशि के जातकों पर भी भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं, इसलिए इस राशि को भी भगवान शिव की प्रिय राशि में से एक माना जाता है। माना जाता है कि यदि कुंभ राशि के जातक सावन के महीने में शिव जी की विशेष रूप से आराधना करते हैं, तो उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में सावन (Sawan 2024 Rashifal) के महीने में कुंभ राशि के जातकों को जल में काला तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
खबरें और भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।