Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन में इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, साढ़े साती से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 17 Jul 2024 02:08 PM (IST)

    सावन का महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव और मां पार्वती पृथ्वी लोक पर आते हैं। इस अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती क ...और पढ़ें

    Lord Shiva's Rudrabhishek: शनिदेव मीन राशि में कब करेंगे गोचर?
    Lord Shiva's Rudrabhishek: शनिदेव मीन राशि में कब करेंगे गोचर?

    HighLights

    1. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता शनिदेव को मोक्ष प्रदाता भी कहा जाता है। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव 29 मार्च, 2025 तक रहेंगे। इस दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के कुंभ राशि में गोचर के दौरान तीन राशि के जातकों पर साढ़े साती चल रही है। मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। जबकि, मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो देवों के देव महादेव की पूजा करने से साढ़े साती का प्रभाव समाप्त हो जाता है। अगर आप भी साढ़े साती से पीड़ित हैं, तो सावन सोमवार (Shani Sade Sati Upay in Sawan 2024) पर इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें। 

    यह भी पढ़ें: सावन में इन 4 राशियों को करियर और कारोबार में मिलेगी सफलता, हनुमान जी की कृपा से बनेंगे सारे बिगड़े काम

    साढ़े साती के उपाय ( Shani Sade Sati Upay)

    • न्याय के देवता शनिदेव के आराध्य भगवान शिव हैं। आसान शब्दों में कहें तो स्वयं शनिदेव भी महादेव की उपासना करते हैं। भगवान शिव के वरदान से शनिदेव को न्याय करने का अधिकार प्राप्त हुआ है। अतः शिवजी की पूजा करने से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसके लिए सावन सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। 
    • साढ़े साती से निजात पाने के लिए सावन महीने में रोजाना स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। वहीं, पूजा के अंत में साढ़े साती से मुक्ति हेतु कामना करें। 
    • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर गंगाजल में साबुत उड़द मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भी साढ़े साती से मुक्ति मिलती है। 
    • अगर आप धन पाना चाहते हैं या आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो सावन के महीने में रोजाना गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। 
    • अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा साधक पर बरसती है। शनिदेव की कृपा से साढ़े साती का प्रभाव समाप्त हो जाता है। 

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।