Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangal Gochar 2024: सावन में इन 4 राशियों को करियर और कारोबार में मिलेगी सफलता, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 17 Jul 2024 01:15 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव (Mars Transit Sawan 2024) ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इन दोनों राशि के जातको ...और पढ़ें

    Mangal Gochar in Sawan 2024: सुखों के कारक शुक्र देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Mangal Gochar in Sawan 2024: सुखों के कारक शुक्र देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में विराजमान हैं।
    2. मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में उपस्थित हैं।
    3. शुक्र ग्रह 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangal Gochar 2024: सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रिय है। विष्णु पुराण में निहित है कि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से लेकर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक भगवान विष्णु क्षीर सागर में शयन करते हैं। अतः सावन महीने से लेकर कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी तिथि तक सृष्टि का संचानल भगवान शिव करते हैं। इस महीने में भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन (Sawan 2024) के महीने में 4 राशि के जातकों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    मंगल राशि परिवर्तन (Mangal Gochar In Taurus)

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 25 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 26 अगस्त को मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    मेष राशि

    मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। वर्तमान समय में गुरु और मंगल दोनों ही ग्रह मेष राशि के अर्थ भाव में विराजमान हैं। इस भाव में शुभ ग्रह गुरु एवं मंगल के रहने पर जातक को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन सोमवार पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे।

    कर्क राशि

    सावन का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में शुक्र देव 31 जुलाई तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, मंगल देव और देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के आय भाव में विराजमान हैं। गुरु और मंगल की कृपा से सावन में कर्क राशि को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। यह समय निवेश के लिए बेहद अनुकूल है। इस महीने में धन संबंधी परेशानी दूर होगी। सावन सोमवार पर कच्चे दूध या दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    सिंह राशि

    सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। सूर्य और बुध मित्र ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों की युति पर बुधादित्य योग बनता है। सिंह राशि में मंगल देव के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। साथ ही धन संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। सिंह राशि के जातक गंगाजल में शहद या गुड़ एवं सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    वृश्चिक राशि

    सावन का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाला है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। हनुमान जी की कृपा वृश्चिक राशि के जातकों पर बनी रहती है। इस महीने में बजरंगबली की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही विवाह रिश्ता भी तय हो सकता है। वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार पर गंगाजल या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।