यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2024: 22 अगस्त से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बिजनेस में लगेंगे चार चांद
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव (Budh Gochar 2024) वर्तमान समय में वक्री चाल चल रहे हैं। जल्द ही बुध देव मार्गी होंगे। इससे कई राशि ...और पढ़ें

HighLights
- बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं।
- ग्रहों के राजकुमार बुध देव 29 अगस्त को मार्गी होंगे।
- बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2024 In Cancer: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध मजबूत रहने पर जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, कमजोर बुध के चलते न केवल जातक के स्वभाव में बदलाव देखने को मिलता है, बल्कि कारोबार में भी हानि होती है। इसके लिए ज्योतिष कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार सिंह राशि में विराजमान हैं और जल्द राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: धनु और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?
बुध गोचर 2024
ग्रहों के राजकुमार बुध देव 22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। वर्तमान समय में बुध देव वक्री चाल चल रहे हैं। इसके लिए वक्री चाल चल कर सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 3 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध यानी 4 सितंबर को दिन में 11 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 29 अगस्त को बुध देव मार्गी होंगे।
मिथुन राशि
.jpg)
ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से अगले दस दिनों तक मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातक दान अवश्य करें। अगर कुंडली में बुध मजबूत है, तो पड़ोसी के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। हर बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। इस समय भगवान गणेश को मोदक और लड्डू अर्पित करें।
कन्या राशि
.jpg)
कन्या राशि में बुध देव उच्च के होते हैं। इस राशि के स्वामी भी बुध देव हैं। इसके लिए कन्या राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा बरसती रहती है। उनकी कृपा से कारोबार में सफलता मिलती है। जातक मधुरभाषी होता है। साथ ही अपने कार्य में कुशाग्र होता है। भगवान गणेश की कृपा से शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है। बुध देव के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही धन लाभ होगा। बड़े भाई से उपहार मिल सकता है। किसी प्रतियोगिता में आप विजेता घोषित हो सकते हैं।
खबरें और भी
तुला राशि
.jpg)
बुध देव के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातकों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। निवेश से लाभ होगा। सही निर्णय लेकर जीवन में आगे बढ़ेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे बिजनेस के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिता से संबंध मजबूत होगा। बुध देव की कृपा से पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। हर बुधवार के दिन मंदिर जाकर भगवान गणेश के दर्शन करें।
यह भी पढ़ें: 16 सितंबर तक 3 राशि के जातक होंगे मालामाल, कारोबार में होगी तरक्की और मिलेगी नौकरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।