Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2024: 16 सितंबर तक 3 राशि के जातक होंगे मालामाल, कारोबार में होगी तरक्की और मिलेगी नौकरी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 06 Aug 2024 05:50 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य (Surya Gochar 2024) मजबूत रहने पर जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही जातक को आंतर ...और पढ़ें

    Surya Gochar 2024: कब मनाई जाएगी सूर्य संक्रांति ?
    Surya Gochar 2024: कब मनाई जाएगी सूर्य संक्रांति ?

    HighLights

    1. आत्मा के कारक सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं।
    2. मेष राशि में पिता के कारक सूर्य देव उच्च के होते हैं।
    3. वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2024: आत्मा के कारक सूर्य देव के राशि परिवर्तन तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस वर्ष सिंह संक्रांति 16 अगस्त को है। इसका अभिप्राय यह है कि 16 अगस्त को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक रहेंगे। इसके पश्चात, सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन 3 राशि के जातकों को कारोबार और रोजगार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में इन 2 मूलांकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    सूर्य गोचर

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव 16 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव भारतीय समयानुसार शाम 07 बजकर 53 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 30 अगस्त को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और 13 सितंबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    कर्क राशि

    राशि परिवर्तन के दौरान सूर्य देव कर्क राशि पर विशेष कृपा बरसाएंगे। सूर्य देव की कृपा से कर्क राशि के जातक को बिजनेस में विशेष लाभ होगा। कारोबार में हिस्सेदार मिलेंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वेतन बढ़ सकता है। सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस समय कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा बरस रही है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातक दिलेर एवं साहसी होते हैं। ऐसे जातक हमेशा लीडर बनते हैं। इसके लिए ज्योतिष सिंह राशि के जातकों को हमेशा बिजनेस करने की सलाह देते हैं। किसी के अंदर कार्य करने की क्षमता सिंह राशि में कम होती है। सूर्य के गोचर से सिंह राशि पर विशेष कृपा बरसेगी। इस समय बुध और शुक्र देव सिंह राशि में उपस्थित हैं। अतः सिंह राशि के जातकों पर तीन शुभ ग्रहों की कृपा है। रोजगार से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिलेगा। कारोबार का भी विस्तार होगा। पूर्व की दिशा में यात्रा करना सुखद होगा।

    खबरें और भी

    वृश्चिक राशि

    सूर्य देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि को करियर और कारोबार दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आसान शब्दों में कहें तो करियर से जुड़े वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा। निवेश से लाभ होगा। रुका हुआ धन लाभ होगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। सभी रुके कार्य सूर्य देव की कृपा से पूरे होंगे। वहीं, रोजगार से जुड़े लोगों को नौकरी मिल सकती है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने की सूचना मिलेगी। कुल मिलाकर सूर्य देव का राशि परिवर्तन करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2024: न्याय के देवता शनिदेव को प्रिय हैं ये 3 राशियां, सावन में बदलेगी फूटी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।