Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monthly Horoscope August 2024: धनु और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 06 Aug 2024 05:11 PM (IST)

    वर्तमान समय में मायावी ग्रह राहु मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं केतु कन्या राशि में उपस्थित हैं। देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल देव वृषभ ...और पढ़ें

    Monthly Horoscope August 2024: मीन राशि को कब राहु से मिलेगी मुक्ति ?
    Monthly Horoscope August 2024: मीन राशि को कब राहु से मिलेगी मुक्ति ?

    HighLights

    1. केतु बुध की राशि कन्या में उपस्थित हैं।
    2. मायावी ग्रह राहु मीन राशि में विराजमान हैं।
    3. मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगस्त का महीना धनु और मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में बुध देव और शुक्र देव की विशेष कृपा दोनों राशि के जातकों पर बरस रही है। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव इन दोनों राशि के जातकों पर बरस रही है। इसके चलते धनु एवं मीन राशि के लिए अगस्त का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। आइए, अगस्त महीने का राशिफल जानते हैं-

    यह भी पढ़ें:  11 अगस्त से 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पद-प्रतिष्ठा में भी होगी वृद्धि

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ रहने वाला है। हालांकि, सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार में माहौल उम्मीद के अनुरूप नहीं रहेगा। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से धनु राशि के जातकों को धन संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। छोटी-मोटी परेशानियां दूर होंगी।

    लव लाइफ के लिए महीना खुशियों से भरा रहेगा। आपका पार्टनर आपसे प्रेम का इजहार कर सकता है। अगर आप इजहार करते हैं, तो पार्टनर स्वीकार करेगा। पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। वर्तमान समय में बुध और शुक्र देव भाग्य भाव को देख रहे हैं। शुभ ग्रहों की दृष्टि के चलते सभी बिगड़े काम बन सकते हैं। जॉब मिल सकती है। रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।

    मीन राशि

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्तमान महीना मीन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। लाभ के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इससे कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। परिवार में चल रहे विवाद दूर होंगे। राहु के गोचर के चलते भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। इसके लिए घर के बड़े-वृद्ध से सलाह लें।

    खबरें और भी

    स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। यह महीना अच्छा बीतने वाला है। कोई पुराना विवाद खत्म होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने ऋण से मुक्ति मिलेगी। शत्रु भय दूर होगा। लव लाइफ के लिए भी महीना खास है। इस महीने पार्टनर के साथ पिकनिक ट्रिप पर जाएंगे। पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा। अपने साथी से मन की बात बोल सकते हैं। राहु के चलते प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी।

    यह भी पढ़ें: अगस्त महीने से 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।