Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shukra Nakshatra Parivartan: 11 अगस्त से 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पद-प्रतिष्ठा में भी होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 06 Aug 2024 03:32 PM (IST)

    वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव ((Purva Phalguni Nakshatra 2024) सिंह राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव भी पूर्व से उपस्थित हैं। वहीं ...और पढ़ें

    Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव कब करेंगे राशि परिवर्तन ?
    Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र देव कब करेंगे राशि परिवर्तन ?

    HighLights

    1. सुखों के कारक शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं।
    2. वर्तमान समय में शुक्र देव मघा नक्षत्र में विराजमान हैं।
    3. वृषभ और तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र मजबूत होने से जातक को जीवन में हर प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन अभाव नहीं होता है। ज्योतिष शीघ्र विवाह के लिए कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव मघा नक्षत्र में हैं। आने वाले समय में शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इससे 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

    यह भी पढ़ें: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

    शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Sukra Nakshatra Privartan 2024)

    सुखों के कारक शुक्र देव शुक्र देव 11 अगस्त को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस समय शुक्र देव मघा नक्षत्र में विराजमान हैं। 11 अगस्त को शुक्र देव मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र (Venus Transit Purva Phalguni Nakshatra 2024) में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 21 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन 22 अगस्त को शुक्र देव उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र देव 25 अगस्त को शुक्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    कर्क राशि

    अगस्त का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस समय शुभ ग्रहों की कृपा कर्क राशि के जातकों पर बरस रही है। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलेगी। साथ ही कर्क राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। किसी विशेष कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश करने के लिए समय बेहद अनुकूल है। बड़े-वृद्ध की सलाह लेकर कारोबार या शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।

    सिंह राशि

    पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि सिंह होती है। अत: शुक्र देव की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर पड़ेगी। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। वर्तमान समय में बुध और शुक्र देव की कृपा सिंह राशि के जातकों पर बरस रही है। नक्षत्र परिवर्तन के दौरान सिंह राशि के सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है।  

    खबरें और भी

    तुला राशि

    शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातकों के स्वामी शुक्र देव हैं। अत: तुला राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसती है। वर्तमान समय में शुक्र देव तुला राशि के आय भाव में विराजमान हैं। इस भाव में शुक्र देव के रहने से आय में वृद्धि होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। निवेश के लिए बेहतरीन समय है। 

    यह भी पढ़ें: अगस्त महीने में इन 4 राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।