Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monthly Horoscope August 2024: मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 31 Jul 2024 06:52 PM (GMT+05:30)

    मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इस समय मंगल देव शुक्र की राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव 21 अगस्त तक रहेंगे। वहीं मेष और वृश्च ...और पढ़ें

    Monthly Horoscope August 2024: आत्मा के कारक सूर्य देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Monthly Horoscope August 2024: आत्मा के कारक सूर्य देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. आत्मा के कारक सूर्य देव मेष राशि में उच्च के होते हैं।
    2. मायावी ग्रह राहु वृश्चिक राशि में उच्च के माने जाते हैं।
    3. हनुमान जी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। इस महीने में बुध देव और शुक्र देव की विशेष कृपा दोनों राशि के जातकों पर बरस रही है। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति एवं मंगल देव का भी शुभ प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते मेष एवं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभ रहने वाला है। आइए, अगस्त महीने का राशिफल जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: कामिका एकादशी से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में देवगुरु बृहस्पति और मंगल देव की कृपा मेष राशि के जातकों पर बरस रही है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। वर्तमान समय में मंगल देव मेष राशि के धन भाव में विराजमान हैं। इसके अलावा, देवगुरु बृहस्पति भी मेष राशि के अर्थ भाव में विराजमान हैं। इससे मेष राशि के जातकों को अगस्त महीने में धन लाभ के योग हैं। धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। परिवार में जागरण, रुद्राभिषेक या शुभ कार्य का आयोजन होगा।

    परिवार और बच्चों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार का विस्तार होगा। निवेश करने से धन लाभ के योग बनेंगे। रोजगार से जुड़े लोगों को पदोन्नति हो सकती है। वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर कहें तो अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है। हालांकि, अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। न चाहकर किसी अनावश्यक कार्य में समय बर्बाद न करें। सावन के महीने में भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें। आपको अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मंगलकारी होगा। इस महीने में वृश्चिक राशि के अविवाहित जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। इस समय देवगुरु बृहस्पति एवं मंगल देव जीवनसाथी भाव में विराजमान हैं। इससे न केवल दांपत्य जीवन मधुर होगा, बल्कि पार्टनर का साथ मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को निवेश के लिए हिस्सेदार मिल सकते हैं। कई जातक पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं। इस समय शुक्र और बुध देव भाग्य भाव में विराजमान हैं। इसके चलते वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का भी साथ मिलेगा।

    खबरें और भी

    आने वाले समय में सूर्य देव भी भाग्य भाव में विराजमान हो जाएंगे। इससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस योग से वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। उनके सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। महादेव की कृपा से वृश्चिक राशि के सभी अधूरे कार्य भी संपन्न होंगे। साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इस राशि के जातकों को सलाह है कि अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही रोजाना गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होगा। इससे जातक मधुरभाषी होता है। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: 31 जुलाई से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, महादेव की बरसेगी कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।