Budh Gochar 2025: 15 सितंबर से इन राशियों का घूमेगा किस्मत का पहिया, पैसों की तंगी से मिलेगी निजात
22 सितंबर से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की शुरुआत होगी। यह पर्व आश्विन माह में मनाया जाता है। इस दौरान देवी मां दुर्गा की पूजा और साधना क ...और पढ़ें

HighLights
- मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं।
- कन्या राशि वालों को बुध देव हमेशा शुभ फल देते है।
- भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 15 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। यह दिन मृत माताओं के श्राद्ध और तर्पण के लिए समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर मृत माताओं का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। इससे मृत माताओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो शनिवार 15 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में नया सवेरा होगा। इन राशियों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
बुध गोचर 2025
ग्रहों के राजकुमार बुध देव 15 सितंबर को दिन में 11 बजकर 07 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन बुध देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 02 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके बाद 03 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे।
मकर राशि
.jpg)
बुध देव के कन्या राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों की किस्मत पलट सकती है। बुध देव आपको सभी क्षेत्रों में सफलता प्रदान करेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप सदाचारी होंगी। श्रेष्ठ और कुलीन लोगों से आपकी मित्रता हो सकती है।
खबरें और भी
मंगल देव की कृपा से आप ऊर्जावान रहेंगे। विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर आपको विजयश्री प्राप्त होगी। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा करें।
मीन राशि
.jpg)
बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई मामलों में लाभ हो सकता है। खासकर, ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। आपका पार्टनर धनवान होगा। कुलीन घर में आपका विवाह हो सकता है। बुध देव की कृपा से आपको करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी।
कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता है। पार्टनर से धन लाभ होगा। हालांकि, पार्टनर से संभलकर रहना होगा। अन्य विद्या अर्जन करने में आप सफल होंगे। आप लेखक या संपादक हो सकते हैं। शारदीय नवरात्र के दौरान तामिसक चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। कारोबार में लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025 Date: कब से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र? यहां नोट करें घटस्थापना का शुभ समय
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, पैसों की किल्लत होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।