Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, पैसों की किल्लत होगी दूर

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 01:32 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि शारदीय नवरात्र के दौरान (Shardiya Navratri 2025) जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही शारीरिक ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा को कैसे प्रसन्न करें?
    Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होगी।
    2. नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा और भक्ति की जाती है।
    3. मां दुर्गा की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आश्विन माह शारदीय नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व पूर्णतया जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर जगत की देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। देवी मां दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।  

    ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र में दो राशि के जातकों पर देवी मां दुर्गा की असीम कृपा रहेगी। उनकी कृपा से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-  

    वृषभ राशि

    शारदीय नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की कृपा आप पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होगी। आपको विभिन्न माध्यमों से धन लाभ होगा। साथ ही मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आपको कई अवसर पर नेतृत्व और न्याय करने का भी अवसर मिलेगा। आप समाज में सम्मानित होंगे। मंदिर मंडल की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।  शारदीय नवरात्र के दौरान गुरु और शुक्र दोनों की कृपा-दृष्टि बनेगी।

    सुखों के कारक आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आप कुशलता से धन कमाने में सफल होंगे। माता की भक्ति और सेवा आप श्रद्धा भाव से करेंगे। आपको शारदीय नवरात्र के दौरान सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।  

    खबरें और भी

    तुला राशि

    शारदीय नवरात्र के दौरान देवगुरु की कृपा से आप में भक्ति का संचार होगा। आप देवी मां दुर्गा के शरण और चरण में अपने आप को समर्पित करेंगे। देवी मां दुर्गा की भक्ति और सेवा से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। आप अपने कुल की परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाएंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी।

    धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। देवी मां दुर्गा के दर्शन के लिए आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में जल्द सफलता मिलेगी। किसी भी काम को अधूरा न छोड़ें। शारदीय नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा करें।

    यह भी पढ़ें- Navratri 2025 : दस दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, हाथी पर मां का आगमन, नवरात्र के दिनों में वृद्धि को माना जा रहा शुभ

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025 Date: शारदीय नवरात्र में कब है महाष्टमी और महानवमी? यहां पढ़ें सही तिथि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।