Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budh Gochar 2025: 11 फरवरी से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, चमक उठेगा सोया भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 02 Feb 2025 09:02 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो माघ पूर्णिमा से पहले बुध (Budh Gochar 2025) देव राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में बुध देव मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2025: कैसे करें बुद्धि के कारक बुध देव को प्रसन्न?
    Budh Gochar 2025: कैसे करें बुद्धि के कारक बुध देव को प्रसन्न?

    HighLights

    1. ग्रहों के राजकुमार बुध देव कन्या राशि के स्वामी हैं।
    2. तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसती है।
    3. कुंडली में बुध मजबूत होने से कारोबार में सफलता मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025 In Aquarius: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलती है। ज्योतिष भी कारोबार में सफलता पाने के लिए कुंडली में बुध मजबूत करने की सलाह देते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो माघ पूर्णिमा से एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    बुध गोचर 2025

    ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार 11 फरवरी को राशि परिवर्तन करेंगे। 11 फरवरी को बुध देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 26 फरवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव मीन राशि में गोचर करेंगे। वहीं, 12 फरवरी के दिन सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    मकर राशि

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर बुध देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन लाभ होगा। यह धन लाभ कारोबार में हो सकता है। कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। समय उत्तम है। आप निवेश के लिए भी सही समय है। अगर नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो माघ महीने में कर सकते हैं। करियर में विशेष सफलता मिलेगी। रुके काम बन जाएंगे। कारोबार में लाभ मिल सकता है। भगवान गणेश की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी। विशेष काम में सफलता मिलेगी।

    खबरें और भी

    कुंभ राशि

    बुध देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस राशि के जातकों को कारोबार में खास लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव और बुध देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जातक को हर काम में सफलता मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। निवेश करने के लिए समय उत्तम है। वहीं, कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। आप अपनी बुद्धि से हर काम में सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। सूर्य और बुध देव की युति से कारोबार में चार चांद लग जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।