यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2025: महाशिवरात्रि से इन राशियों का होगा भाग्योदय, पैसों की तंगी होगी छूमंतर
ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बुध ग्रह (Budh Gochar in Pisces 2025) मजबूत होने से जातक कारोबार में बेहतर करता है। आसान शब्दों में कहें तो जातक सफ ...और पढ़ें

HighLights
- ग्रहों के राजकुमार बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
- शनिदेव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है।
- कुंडली में शनि मजबूत होने से जीवन में सफलता मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar in Pisces 2025: हर साल फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा एवं भक्ति की जाती है। साथ ही शिव-शक्ति के निमित्त महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि से कई राशि के जातकों (Mahashivratri Lucky Zodiac Signs) के जीवन में नया सवेरा होने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो इन राशियों का भाग्योदय होगा। कारोबार के दाता बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि के दिन इन राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान शिव, शुरू होगा अच्छा टाइम
कब है महाशिवरात्रि? (Maha Shivratri 2025 Horoscope)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इसके अगले दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव 27 फरवरी को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।
वृषभ राशि
.jpg)
बुध देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को कारोबार में फायदा होगा। इस राशि के जातक कारोबार में सफल होंगे। महिला पक्ष से संबंध मधुर होंगे। ससुराल वालों से निकटता बढ़ेगी। मीडिया या लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी धन लाभ होगा। विशेष विद्या अर्जित करेंगे। कन्या के आगमन से घर की स्थिति बदलेगी। घर की बेटी का सम्मान करें। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर आपकी जीत होगी। कटु वचन बोलने से खुद को रोकें। लोगों की सेवा करें। भगवान गणेश को बुधवार के दिन मोदक भेंट करें।
खबरें और भी
मिथुन राशि
.jpg)
मिथुन राशि के स्वामी व्यापार के दाता बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कारोबार में मिथुन राशि के जातक बेहतर करते हैं। बुध देव राशि परिवर्तन के दौरान मिथुन राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे। उनकी कृपा-दृष्टि से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। कारोबार के माध्यम से आप धन कमाने में लाभ होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय उत्तम है।
कर्क राशि
.jpg)
ग्रहों के राजकुमार बुध देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि वालों का भाग्योदय होगा। बुध देव की कृपा से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। आप धार्मिक विधि से धन कमाने में सफल होंगे। आप धार्मिक कार्य कर अपने कुल का नाम रोशन करेंगे। साथ ही अपार धन संचय करने में भी सफल होंगे। हालांकि, आपको अपनी संपत्ति पर घमंड करने से बचना होगा। बुध देव की कृपा से आप ज्योतिष क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। रुके काम बनेंगे। दान-पुण्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। अच्छे लोगों की संगति में आएंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि
.jpg)
बुध देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि को अधिक लाभ होगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में सफल होंगे। आपके विचार में बदलाव देखने को मिलेगा। आप मधुरभाषी होंगे। आपकी मधुर वाणी से लोग न केवल प्रभावित होंगे, बल्कि आकर्षित भी होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। दान और परोपकार में आपका मन लगेगा। लोगों की मदद करेंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी पाने के भी योग हैं। हालांकि, यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर इस तरह शिवलिंग पर चढ़ाएं लौंग का जोड़ा, सभी बाधाएं होंगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।