Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budh Gochar 2025: मार्च महीने में इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, खुलेंगे सफलता के द्वार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 23 Feb 2025 08:00 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव मार्च महीने में नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। वही ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. व्यापार के दाता बुध देव कन्या राशि में उच्च होते हैं।
    2. शनिदेव की कृपा तुला राशि वालों पर हमेशा बरसती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025 In Uttara Bhadrapada: मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ तिथि पर मीन संक्रांति मनाई जाएगी। मीन संक्रांति तिथि पर होली मनाई जाएगी। वहीं, मार्च के अंत में न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे।

    इससे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। बुध देव की चाल बदलने से दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। बुध देव की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    कन्या राशि

    व्यापार के दाता बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक कारोबार में बेहतर करते हैं। खासकर, ज्वेलरी और रसायन से जुड़े लोगों को मार्च महीने में विशेष लाभ होगा। इसके अलावा, निवेश से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। 6 मार्च से पहले नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लेखन से जुड़े लोग अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर करेंगे। स्किल में निखार आएगा। सभी रुके काम बनेंगे। किसी विशेष काम में सफलता मिलेगी। भगवान गणेश की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

    मीन राशि

    वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। हालांकि, मार्च महीने में शनिदेव मीन राशि में गोचर करेंगे। इससे मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। वहीं, बुध देव की चाल बदलने से मीन राशि के जातक धनवान बनेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। विद्या अर्जित करने में सफल होंगे। दान-पुण्य में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। भाई-बहन आपसे खुश रहेंगे। लालच से बचें और गुस्से पर कंट्रोल रखें। भूमि और भवन से जुड़े लोगों को लाभ होगा। क्रय और विक्रय करने से धन लाभ होगा। कारोबार में नया ऑफर मिलेगा। जल्दबाजी में फैसला न करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।