यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2025: 03 जून से इन राशियों के जीवन में आएगी बहार, हर काम में मिलेगी सफलता
बुधवार का दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश संग बुध देव की ...और पढ़ें

HighLights
- मासिक दुर्गा अष्टमी पर देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
- मां दुर्गा की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- शुक्रवार का दिन देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 03 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। यह दिन पूर्णतया जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इसके लिए अष्टमी तिथि पर जगत जननी देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए अष्टमी का व्रत रखा जाता है। देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिषियों की मानें तो 03 को बुध देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। रुके काम बनेंगे। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा में शिव तांडव के पाठ का विशेष है महत्व, स्वर्ग में मिलता है देवताओं जैसा सुख
वृषभ राशि
.jpg)
बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आपका व्यवहार मधुरभाषी रहेगा। बुध देव की कृपा से आप विशेष विद्या अर्जित करने की प्लानिंग कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही बिजनेस में आपका कद बढ़ सकता है। बिजनेस में आपको लाभ मिल सकता है। किसी विशेष विषय पर आप रिसर्च कर सकते हैं। अन्न, जल और वस्त्र का दान करना आपके लिए श्रेष्ठकर रहेगा। जॉब से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपके पद या प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
.jpg)
बुध देव की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर भी बरसेगी। इस नक्षत्र के अंतिम दोनों चरण की राशि मिथुन है। आसान शब्दों में कहें तो मृगशिरा नक्षत्र के अंतिम दोनों चरण में जन्म लेने वाले जातकों की राशि मिथुन होती है। बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं। इसके लिए बुध देव की कृपा मिथुन राशि पर रहती है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काम कराने में सफल होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। नए काम को शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस में कोई अहम फैसला ले सकते हैं। हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करें। भगवान गणेश की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी।
यह भी पढ़ें: 8 जून तक इन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की विशेष कृपा, नौकरी में बन रहे प्रमोशन के योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
