यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budh Gochar 2025: इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, दौड़ने लगेगा कारोबार
ज्योतिष कारोबार को नया आयाम देने के लिए कुंडली में बुध मजबूत करने की सलाह देते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से कुंडली में बुध ग्रह (Budh Gochar 2025) ...और पढ़ें

HighLights
- कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं।
- शनिदेव की कृपा मकर राशि के जातकों पर बरसती है।
- भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को व्यापार का दाता कहा जाता है। कुंडली में बुध मजबूत होने से जातक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही समय के साथ कारोबार में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही जातक मधुरभाषी होता है। मीठी वाणी से लोगों को आकर्षित एवं प्रभावित करने में सफल होता है। इससे सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में ग्रहों के राजकुमार बुध देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बुध देव शिवरात्रि तक रहेंगे। इसके अगले दिन राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले बुध देव ने शतभिषा नक्षत्र में गोचर किया है। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट
वृषभ राशि
.jpg)
बुध देव की चाल बदलने से वृषभ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों को शेयर मार्केट से अधिक लाभ होगा। धार्मिक कर्मों में रूचि बढ़ेगी। आप ज्ञान अर्जन के लिए यात्रा कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संचार कौशल में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे जातकों को सफलता मिल सकती है। माता-पिता और गुरुजनों की सेवा और सम्मान करेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि
.jpg)
व्यापार के दाता बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। आपकी बुद्धि कुशाग्र होगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता से धन कमाने में कामयाब होंगे। बिगड़ी बात बन जाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। ज्ञान अर्जन करने में आप सफल होंगे। आप अपनी पढ़ाई में बेहतर करेंगे। आप किसी ज्ञानी पुरुष के संपर्क में आ सकते हैं। अन्य विषय में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आप पढ़ाई के लिए घर से दूर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।