यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budhaditya Yoga: बुधादित्य योग से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बिजनेस में होगी खूब कमाई
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव (Budhaditya Yoga) को आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य देव की कृपा बरसने से जातक अपने करियर में बेहतर करता है। कम समय में ...और पढ़ें

HighLights
- रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है।
- इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना की जाती है।
- सूर्य देव की पूजा करने से करियर में सफलता मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस शुभ अवसर पर प्रयागराज स्थित गंगा नदी की त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान किया जाएगा। साथ ही पूजा, जप-तप एवं दान किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करने से साधक के समस्त पाप धुल जाते हैं। साथ ही रोग-दोष दूर हो जाते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो आत्मा के कारक सूर्य देव माघ पूर्णिमा के दिन राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से बुधादित्य योग (Budhaditya Yog Lucky Zodiac Signs) का संयोग बन रहा है। इस योग से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
यह भी पढ़ें: कब मनाई जाएगी आमलकी एकादशी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2025)
आत्मा के कारक सूर्य देव 12 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 11 फरवरी को गोचर करेंगे। बुध और सूर्य देव के कुंभ राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग बनेगा। बुधादित्य योग महाशिवरात्रि तक है। इसके अगले दिन बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, सूर्य देव 14 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि
.jpg)
मेष राशि के जातकों को बुधादित्य योग से लाभ होगा। इस राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। कारोबार में तेजी आएगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। किसी दोस्त की मदद से आर्थिक धन लाभ होगा। बिगड़ा काम बन सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
खबरें और भी
वृषभ राशि
.jpg)
बुधादित्य योग से वृषभ राशि के जातक मालामाल होंगे। वृषभ राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति, सूर्य देव और बुध देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही करियर संबंधी परेशानी भी दूर होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। त्वचा संबंधी परेशानी दूर होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
.jpg)
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। रुके काम पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार से जुड़े लोगों के अटके काम पूरे होंगे।
यह भी पढ़ें: कुंभ संक्रांति पर करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी कष्ट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।