Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2025: विनायक चतुर्थी से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 02 Mar 2025 07:13 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो बुधवार को ग्रहों के राजकुमार चंद्र देव (Chandra Gochar 2025) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव बुधवार को मेष राशि से निकलकर वृषभ ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. बुधवार का दिन भगवान गणेश को बेहद प्रिय है।
    2. भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।
    3. बुध देव की कृपा से कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन का महीना कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसकी शुरुआत ग्रहों के राजकुमार बुध देव की चाल बदलने से हुई है। इसके बाद आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ तिथि पर होली और संक्रांति मनाई जाएगी। इससे पहले मन के कारक चंद्र देव की कृपा दो राशि के जातकों पर बरसेगी।

    ज्योतिषियों की मानें तो विनायक चतुर्थी के दिन मन के कारक चंद्र देव अपनी चाल बदलेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें दो राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन दोनों राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक तंगी दूर होगी। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को कारोबार में होगा दोगुना लाभ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    तुला राशि

    विनायक चतुर्थी से मकर राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन की समस्या दूर होगी। रुके काम पूरे होंगे। भाई एवं बहन का प्यार मिलेगा। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। बिजनेस में पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। लीडरशिप में निखार आएगा। सहनशीलता बढ़ेगी। पुत्र से प्यार मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोग कुछ नया कर सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।

    मकर राशि

    मन के कारक चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को लाभ होगा। माता जी के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बिगड़े काम बनेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पार्टनर से प्यार मिलेगा। मन प्रसन्न होगा। स्मरण शक्ति तेज होगी। परिवार में शुभता का आगमन होगा। वाहन सुख मिलेगा। आजकल में गाड़ी की खरीदारी कर सकते हैं। भूमि या भवन का सुख मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। सी साइट पर घूमने का प्लान बनेगा। परिवार के लोगों के साथ देव दर्शन के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: खरमास में रोजाना करें सूर्य देव के नामों का मंत्र जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।