Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budh Gochar 2025: इन राशियों को कारोबार में होगा दोगुना लाभ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 02 Mar 2025 06:30 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राजकुमार बुध देव कन्या राशि में उच्च होते हैं। बुध देव की कृपा से कन्या राशि के जातक व्यापार या कारोबार में उत्तम कर ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. व्यापार के दाता बुध देव मिथुन राशि के स्वामी हैं।
    2. मंगल देव की कृपा मकर राशि वालों हमेशा पर बरसती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र और शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Budh Gochar 2025 In Uttara Bhadrapada: मार्च महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही कई ग्रह अपनी चाल भी बदलेंगे। ग्रहों की स्थिति बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी चाल बदलेंगे। बुध देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव होने वाला है। इन राशि के जातकों को कारोबार में दोगुना लाभ होगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: राहु-केतु के गोचर से 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और कष्ट

    कन्या राशि

    बुध देव की कृपा कन्या राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। इस राशि के जातकों के आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। बुध देव की स्थिति आपको शुभ फल देगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। कन्या राशि के जातकों की शादी के भी योग बन रहे हैं। मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा। खरीद और बिक्री से संबंधित काम करने से कारोबार में लाभ मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। पार्टनर से मतभेद दूर होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। सात्विक चीजों का सेवन करें।

    मीन राशि

    बुध देव की कृपा से मीन राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर, कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। बिजनेस में आने वाली बाधा दूर होगी। पार्टनरशिप में किये गए कामों से लाभ होगा। नए पार्टनर कारोबार में मिलेंगे। अपनी बौद्धिक क्षमता से आप धन कमाने में सफल होंगे। वाणी में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कला क्षेत्र में बेहतर करेंगे। भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुखों का आगमन होगा। बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: 29 मार्च को न्याय के देवता करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को शनि बाधा से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी