Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Gochar 2025: इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की परेशानी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 04 Mar 2025 07:34 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार के दिन चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव शुक्रवार को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में ...और पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: चद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Chandra Gochar 2025: चद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. शुक्रवार का दिन भगवान गणेश को बेहद प्रिय है।
    2. भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।
    3. शुक्र देव की कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन माह का अंतिम सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस सप्ताह में मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव 5 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन दोनों राशियों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन की समस्या दूर होगी। आइए, इन दो राशि के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: इन राशियों को कारोबार में होगा दोगुना लाभ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    मेष राशि

    फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव की समस्या दूर होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के लोगों के मध्य संबंध मधुर होंगे। आमदनी बढ़ेगी। मनी सेविंग करने में आप सफल होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। पार्टनर से प्यार मिलेगा। साथ ही धन कमाने में भी सहयोग करेगी। मनपसंद और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। विदेश यात्रा के भी योग हैं। ज्योतिष मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। 

    कर्क राशि

    चंद्र देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। वाहन सुख मिल सकता है। नया वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही ज्वेलरी की भी शॉपिंग कर सकते हैं। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति क्षेत्र में बेहतर करेंगे। अटके काम पूरे होंगे। चिंता से निजात मिलेगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। माता जी के संबंध मधुर होंगे। कारोबार के माध्यम से धन लाभ होगा। सोमवार और शुक्रवार के दिन गाय के दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: खरमास में रोजाना करें सूर्य देव के नामों का मंत्र जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी