रोजाना नहाने से पहले करें यह छोटा सा काम, मजबूत होगा चंद्रमा; चमक उठेगी किस्मत और घर में आएगी सुख-समृद्धि
शिव जी से जुड़ा यह छोटा सा उपाय रोजाना अपनाने से कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत कर घर में सुख-समृद्धि और किस्मत को सुधारा जा सकता है। ...और पढ़ें

नहाने से पहले महादेव का ध्यान कर पाएं मजबूत चंद्रमा और घर में सुख-समृद्धि (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में स्नान को लेकर बहुत सारी मान्यताएं प्रचलित हैं, उन्हीं में से एक है कि नहाते वक्त भगवान का ध्यान करना चाहिए। हालांकि, हिंदू शास्त्रों में इसे लेकर बहुत सारी अलग-अलग किंवदंतियां हैं, जिन्हें अपनाने से अलग-अलग फल प्राप्त होने की बातें कही गई हैं। घर में सुख-समृद्धि और किस्मत को चमकाने के लिए भी स्नान के वक्त आप एक छोटा-सा काम कर सकते हैं। यह उपाय महादेव से जुड़ा हुआ है।
महादेव का दूसरा नाम 'भोला भंडारी' हैं। ऐसा कहा गया है कि शिव शिव भक्त यदि किसी मुसीबत में हों और अपने महादेव को याद कर लें, तो समस्याएं कम हो जाती हैं या फिर उनसे बाहर निकलने का मार्ग दिख जाता है। ऐसे में रोजाना नहाते वक्त आप भी महादेव का ध्यान कर सकते हैं। इसकी एक विधि है, चलिए उसके बारे में जानते हैं -
नहाने से पहले जरूर करें यह काम
स्नान करने से पहले महादेव का ध्यान करने के लिए आपको बहुत छोटी सी प्रक्रिया अपनानी होगी। अपने दोनों हाथों को आपस में जोड़कर उसमें जल भरें। फिर आंखों को बंद करें और महादेव की जटाओं से बहती हुई गंगा के निर्मल जल की कल्पना करें। इसके साथ ही मन ही मन 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें। ऐसा यदि आप नियमित करते हैं, तो आपका कमजोर चंद्रमा मजबूत हो जाएगा। भगवान शिव की जटाएं बहुत ज्यादा ऊर्जावान होती हैं। उनका ध्यान करने भर से जीवन में आ रही समस्याएं सरल दिखने लगती हैं।

कमजोर चंद्रमा के लक्षण
लाल किताब में बताया गया है कि चंद्रमा हमारे जीवन के हर भाव में स्थित होता है। ऐसे में चंद्रमा के कमजोर होने के लक्षण भी हमारे जीवन में घट रही छोटी-बड़ी घटनाओं से जुड़े होते हैं। इसके कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं-
खबरें और भी
1- यदि आपका चंद्रमा कमजोर है, तो सबसे पहले आपको चिड़चिड़ापन महसूस होगा। बिना बात के ही आपका मन उदास होगा। खुशी के पलों में भी आप खुद को खुश महसूस नहीं कर पाएंगे।
2- चंद्रमा मां से जुड़ा होता है। चंद्रमा के कमजोर होने से आपकी माता की सेहत भी खराब हो सकती है। इतना ही नहीं, मां के साथ रिश्तों में भी मनमुटाव हो जाता है।
3- कमजोर चंद्रमा आपको मानसिक तनाव देता है और छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा ओवरथिंक करने के लिए विवश करता है।
4-आप छोटी से छोटी बातों का निर्णय लेने में खुद को असमर्थ महसूस करते हैं। आपको हर बात में डर लगता है और आत्मविश्वास खो बैठते हैं।
5-जिस जातक का चंद्रमा कमजोर होता है, उसे मानसिक तनाव के कारण नींद नहीं आने की बीमारी भी हो जाती है।
यह भी पढ़ें- कमजोर चंद्रमा दे सकता है मानसिक तनाव और अस्थिरता, जानिए इसके संकेत और आसान उपाय
यह भी पढ़ें- नमक का शुक्र और चंद्रमा से क्या है कनेक्शन? वास्तु शास्त्र की ये बातें शायद ही कोई आपको बताएगा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।