Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Grah Gochar 2025: माघ महीने में इन राशियों की चमकेगी फूटी किस्मत, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 23 Jan 2025 05:55 PM (IST)

    राशिफल के अनुसार माघ का महीना (February 2025 Grah Gochar) कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। माघ महीने में सबसे पहले मंगल देव ने राशि परिवर ...और पढ़ें

    Grah Gochar 2025: सूर्य देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Grah Gochar 2025: सूर्य देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. फरवरी महीने में सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे।
    2. 12 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
    3. मेष राशि में आत्मा के कारक सूर्य देव उच्च होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है। इस पवित्र महीने की विशेषता का उल्लेख शास्त्रों में निहित है। यह महीना पूर्णतया मां गंगा को समर्पित होता है। अतः माघ महीने में रोजाना गंगा स्नान किया जाता है। लोग अपने घरों पर भी गंगाजल युक्त पानी से स्नान कर सकते हैं। माघ महीने में गंगा स्नान करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो माघ महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे कई राशि के जातक लाभान्वित हो सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इन राशियों के जीवन में नया सवेरा होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: 24 जनवरी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

    बुध ग्रह राशि परिवर्तन (budh Rashi Parivartan 2025)

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 24 जनवरी को मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में पहले से सूर्य देव विराजमान हैं। इसके लिए मकर राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। सूर्य और बुध दोनों 11 फरवरी तक रहेंगे। आसान शब्दों में कहें तो 11 फरवरी तक मकर राशि के जातकों को कारोबार या करियर में लाभ मिलेगा। बुध गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी।

    सूर्य नक्षत्र राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2025)

    सूर्य देव दिनांक 24 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। इससे मकर राशि के जातकों को लाभ होगा। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। मन में नवीन ऊर्जा का संचार होगा। किसी बड़े की मदद से आपके सभी रुके काम पूरे होंगे। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

    खबरें और भी

    मंगल ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2025)

    ऊर्जा के कारक मंगल देव राशि परिवर्तन कर चुके हैं। मंगल देव 21 जनवरी को मिथुन राशि में गोचर किया है। वर्तमान समय में मंगल देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। मंगल देव के मिथुन राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस राशि में मंगल देव 3 अप्रैल तक रहेंगे।

    शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2025)

    सुखों के कारक शुक्र देव मौनी अमावस्या से एक दिन पहले यानी 28 जनवरी को मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। शुक्र देव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    यह भी पढ़ें: इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, बरसेगी सूर्य देव की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।