Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, बरसेगी सूर्य देव की कृपा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 23 Jan 2025 05:02 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में सूर्य (Sun Nakshatra Transit 2025 ) मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही पित ...और पढ़ें

    Surya Gochar 2025: सूर्य देव 12 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे
    Surya Gochar 2025: सूर्य देव 12 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे

    HighLights

    1. ग्रहों के राजकुमार बुध देव मकर राशि में गोचर करेंगे।
    2. शुक्र देव 28 जनवरी को मीन राशि में गोचर करेंगे।
    3. राहु और केतु मई महीने में राशि परिवर्तन करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Gochar 2025: माघ का महीना कई राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों की लॉटरी लग सकती है। इस महीने में सबसे पहले मंगल देव ने राशि परिवर्तन किया है। इसके बाद एक ही दिन बुध देव और सूर्य देव भी अपनी चाल बदलेंगे। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

    वर्तमान समय में सूर्य देव मकर राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव माघ पूर्णिमा तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पहले सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: फरवरी के महीने में अस्त होने जा रहे हैं शनि, इन राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा

    सूर्य गोचर 2025

    ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव 24 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। श्रवण नक्षत्र में सूर्य देव 5 फरवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वहीं, 12 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

    इन राशियों को होगा लाभ

    सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि में बुध देव 24 जनवरी को गोचर करेंगे। इससे बुधादित्य योग बनेगा। अतः मकर राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जॉब संबंधी परेशानी दूर होगी। हालांकि, इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनिदेव और सूर्य देव के मध्य संबंध मधुर नहीं होते हैं। इसके बावजूद मकर राशि के जातकों को सूर्य देव की कृपा प्राप्त हो सकती है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इस राशि पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मेष राशि के जातकों को भी करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही जॉब संबंधी परेशानी दूर होगी। रुके काम पूरे होंगे। शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें: 24 जनवरी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।