Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Surya Gochar 2025: नए साल से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन की समस्या होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 23 Dec 2024 06:59 PM (IST)

    आत्मा के कारक सूर्य देव एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2025) कर ...और पढ़ें

    Surya Gochar 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Surya Gochar 2025: सूर्य देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. वर्तमान समय में सूर्य देव धनु राशि में उपस्थित हैं।
    2. इस राशि में सूर्य देव 13 जनवरी तक रहेंगे।
    3. सिंह राशि के स्वामी आत्मा के कारक सूर्य देव हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। वर्तमान समय में सूर्य देव धनु राशि में विराजमान हैं। अतः खरमास चल रहा है। वहीं, सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर सूर्य देव भी उत्तरायण होते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य देव (Surya Gochar 2025) के मकर राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2025)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 14 जनवरी को सुबह 08 बजकर 55 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव 11 फरवरी, 2025 तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर राशि में गोचर के दौरान सूर्य देव 24 जनवरी को श्रवण और 06 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा।  

    बुध गोचर 2025

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 04 जनवरी को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर (January 2025 Grah Gochar) करेंगे। बुध देव  20 दिनों तक धनु राशि में रहने के बाद 24 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान 13 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 22 दिनों में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

    इन राशियों को होगा लाभ

    सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने के दौरान धनु राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं, मीन और मेष राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। मीन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। वहीं, मेष राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। अतः मेष राशि के जातकों को मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं, बुध देव के राशि परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को भी लाभ होगा। बुध एवं मकर राशि में बुध देव के गोचर करने से बुधादित्य योग बनेगा। इस योग से दो राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। कुल मिलाकर कहें तो जनवरी के महीने में कई राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं ये 4 पक्षी? समझ लें जल्द बदलेगी फूटी किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।