Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं ये 4 पक्षी? समझ लें जल्द बदलेगी फूटी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 01 Dec 2024 04:50 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो सपने में छोटी कन्या देखना (Dream Astrology) बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि धन की देवी मां लक्ष्मी और जगत के पालनहार भ ...और पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में भगवान शिव को देखने का मतलब?
    Dream Astrology: सपने में भगवान शिव को देखने का मतलब?

    HighLights

    1. सपने में त्रिशूल देखना बेहद शुभ होता है।
    2. सपने में गंगा नदी देखना शुभ माना जाता है।
    3. सपने में शिवलिंग देखना धन प्राप्ति के संकेत है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाती है। ज्योतिष भी आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि धन प्राप्ति या किस्मत बदलने से पहले कई विशेष संकेत मिलते हैं। ये संकेत कई बार सपनों के माध्यम से मिलते हैं। इन सपनों का मतलब यह होता है कि जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन की समस्या दूर होगी। अगर आप भी अपने सपने में ये 4 पक्षी ( Dream Astrology) देखते हैं, तो समझ लें जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: तिजोरी के लिए ध्यान रखेंगे ये वास्‍तु नियम, तो नहीं होगी धन की कमी

    शादी के सपने

    • सपने में उल्लू देखना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में उल्लू देखना किस्मत के दरवाजे खुलने जैसा है। इस सपने का मतलब है कि जल्द आपकी फूटी किस्मत बदलने वाली है। धन की देवी मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं। उनकी कृपा आप पर बरसने वाली है। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
    • स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में नीलकंठ पक्षी को देखना बेहद शुभ होता है। सपने में नीलकंठ देखने का मतलब होता है कि जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। देवों के देव महादेव की कृपा आप पर बरसने वाली है। उनकी कृपा से आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होगा। आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है। महादेव की कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
    • अगर आप सपने में गरुड़ को देखते हैं, तो समझ लें कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा से सकल मनोरथ सिद्ध होंगे। आपके सभी बिगड़े कार्य बन जाएंगे। अन्न और धन में वृद्धि होगी। वास्तु दोष दूर होगा। घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होगा। परिवार के लोगों के मध्य संबंध मधुर होंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर होगी।
    • सपने में मोर देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आप पर भगवान कृष्ण की कृपा बरसने वाली है। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। आपको विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही घर में मंगल कार्य का आयोजन होगा।

    यह भी पढ़ें: सपने में 5 चीजों का दिखना नहीं होता है शुभ, कभी भी हो सकती है अनहोनी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।