यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: तिजोरी के लिए ध्यान रखेंगे ये वास्तु नियम, तो नहीं होगी धन की कमी
बहुत से लोग धन गहने या कीमती सामान आदि रखने के कई तिजोरी का इस्तेमाल करते है। कई बार हम जाने-अनजाने में इससे जुड़े वास्तु नियमों की अनदेखी कर देते हैं ...और पढ़ें

HighLights
- एक प्राचीन भारतीय पद्धति मानी जाती है वास्तु शास्त्र।
- वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
- तिजोरी से संबंधित भी बताए गए हैं कई जरूरी नियम।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र आपके जीवन को संतुलित और आसान बनाने की पद्धति है। ऐसे में यदि आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखता है, तो इससे आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। वहीं इसके विपरीत वास्तु नियमों का ध्यान न रखने पर कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको तिजोरी से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे हैं।
ये है सही दिशा
वास्तु के अनुसार, तिजोरी को हमेशा घर की उत्तर दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा माना गया है। ऐसे में इस दिशा में तिजोरी रखने से आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
किस रंग की हो तिजोरी
वास्तु शास्त्र में तिजोरी का रंग भी महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु की दृष्टि से तिजोरी पर सुनहरा रंग करवाना शुभ माना जाता है। वहीं आप पीले या सफेद रंग की भी तिजोरी अपने घर में रख सकते हैं। ऐसा करने से धन की आवक बढ़ती है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में रखे चांदी से बनी ये मूर्ति, फूटी किस्मत बदलते नहीं लगेगी देर
इन बातों का रखें ध्यान
आपको अपनी तिजोरी और उसके आस-पास साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी केवल स्वच्छ स्थान पर ही वास करती हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी तिजोरी खराब स्थिति में न हो। वहीं, तिजोरी के आसपास कोई टूटी-फूटी वस्तु भी नहीं रखनी चाहिए। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इसे काफी अशुभ माना जाता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Tulsi Vastu Tips: तुलसी के आस-पास न रखें ये पौधे, वरना घर से चली जाएगी सुख-शांति
रख सकते हैं ये चीजें
आप अपनी तिजोरी में रुपये-पैसे के साथ-साथ एक चांदी का सिक्का भी रख सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। इसी के साथ तिजोरी में लक्ष्मी जी का प्रिय शंख या फिर हल्दी की गांठ रखना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होती।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'