यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: घर में रखे चांदी से बनी ये मूर्ति, फूटी किस्मत बदलते नहीं लगेगी देर
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को विशेष महत्व दिया जाता है। वास्तु की दृष्टि से घर का हर एक स्थान महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में इ ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है वास्तु शास्त्र।
- घर में जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
- वास्तु दोष होने पर बढ़ सकती हैं समस्याएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर या ऑफिस में वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि इससे घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी वर्णन किया गया है, जिन्हें घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। इसी तरह घर में चांदी से बनी मूर्ति रखना भी काफी लाभकारी माना गया है। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ जरुरी वास्तु नियम।
जरुर रखें ये मूर्ति
वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार घर में चांदी से बनी मोर की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से धन आकर्षित होता है, साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि चांदी का मोर नाचती हुई अवस्था में होना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
दूर होती हैं कई समस्याएं
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि यदि किसी जातक के विवाह में परेशानी आ रही है, तो ऐसे में उसे अपने घर में चांदी का मोर जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती हैं। वहीं मोर की मूर्ति को घर में रखने से व्यक्ति को शादीशुदा जीवन में रही परेशानियों जैसे लड़ाई-झगड़े की स्थिति से भी मुक्ति मिल सकती है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: दिवाली पर इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी और गणेश जी की चौकी, सभी मुरादें होंगी पूरी

(Picture Credit: Freepik)
कहां रखें चांदी का मोर
यदि आपको कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए अपने ऑफिस या दुकान में चांदी के मोर को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। आप इसे तिजोरी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से कारोबार में तरक्की के योग बनने लगते हैं। वहीं अगर आप इसे घर में रखना चाहते हैं, तो इसके लिए ड्राइंग रूम एक बेहतर विकल्प है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और शांति का माहौल बना रहता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: इन वास्तु उपायों से दूर रहेगी नेगेटिव एनर्जी, गृह-क्लेश का होगा समाधान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।