यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: इन वास्तु उपायों से दूर रहेगी नेगेटिव एनर्जी, गृह-क्लेश का होगा समाधान
वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो जीवन के संतुलित और आसान बनाने में सहायता करती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अपने घर में वास्तु नियमों का ध ...और पढ़ें

HighLights
- घर में जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
- वास्तु दोष से घर में बढ़ सकते हैं लड़ाई-झगड़े।
- इन तरीकों से नेगेटिव एनर्जी से पा सकते हैं छुटाकारा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यदि आपके घर में अचानक से लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनने लगी है, तो इसका कारण घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी हो सकता है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का कारण वास्तु दोष हो सकते हैं। कई बार जाने-अनजाने में की गई गलतियों के कारण भी वास्तु दोष (Vastu Tips for Home) उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप किस तरह इस स्थिति से निजात पा सकते हैं।
जरूर करें ये काम
नकारात्मकता बढ़ने के कारण ही परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना पानी में थोड़ा-सा नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे नेगेटिव एनर्जी दूर होने लगती है और गृह क्लेश की स्थिति से छुटकारा मिलने लगता है।
बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए सभी चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखना जरूरी है। साथ ही घर में साफ-सफाई का भी खास ख्याल रखें और यह सुनिश्चित करें कि आपके घर में प्राकृतिक रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो। यह चीजें भी घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए सहायक हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: दिवाली पर इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी और गणेश जी की चौकी, सभी मुरादें होंगी पूरी
मेन गेट पर करें ये काम
घर के मुख्य द्वार पर सुबह के समय पानी में हल्दी मिलाकर छिड़काव करना चाहिए और स्वस्तिक बनाना चाहिए। इसी के साथ मेन गेट पर सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए। वहीं आप नकारात्मकता से निजात पाने के लिए घर में गंगाजल का छिड़काव भी कर सकते हैं।
खबरें और भी
(1).jpg)
ध्यान रखें ये बातें
घर में फालतू सामान या कबाड़ आदि इकट्ठा नहीं करना चाहिए। साथ ही घर में खासकर मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यहीं से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसी के साथ मंगलवार और शनिवार के दिन लोबान और गुग्गुल की धूनी देने से भी आपको बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: सुबह उठते ही इन चीजों को देखने से दिन हो सकता है खराब, आज ही करें दिनचर्या में बदलाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'