Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: सुबह उठते ही इन चीजों को देखने से दिन हो सकता है खराब, आज ही करें दिनचर्या में बदलाव

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 01:24 PM (IST)

    सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र में वर्णित उपाय जातक के लिए फलदायी साबित होते है। इन उपाय को करने से शुभ फल प्राप्त होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सु ...और पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान (Pic Credit- Freepik)
    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र को महत्वपूर्ण माना गया है।
    2. वास्तु शास्त्र में वर्णित उपाय फलदायी साबित होते हैं।
    3. सुबह उठते के साथ ही कुछ चीजों को देखने की मनाही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान में हर इंसान के जीवन में कभी खुशियों का आगमन होता है, तो कभी उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दिनभर अधिक मेहनत करने के बाद भी उसके अनुरूप फल नहीं मिलता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में वर्णित टिप्स (Vastu Tips) को आजमाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ अशुभता लाने वाली चीजों को देखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को देखने से जातक के मन में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। चलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुबह उठते ही किन चीजों को देखने से बचना चाहिए?

    इन चीजों को देखने से बचें

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात को झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। माना जाता है कि रात्रि में झूठे बर्तन छोड़ने से घर में मां अन्नपूर्णा का वास नहीं होता है। अगर आपने किसी दिन रात को झूठे बर्तन छोड़ दिए हैं, तो सुबह उठते उनको न देखें और उन्हें धोने से बचना चाहिए। अगर ऐसी गलती करते हैं, तो इसकी वजह से घर में दरिद्रता का आगमन होगा।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दिवाली पर इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी और गणेश जी की चौकी, सभी मुरादें होंगी पूरी

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बंद या फिर खराब घड़ी को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप गलती से सुबह उठते ही बंद या फिर खराब घड़ी को देखते हैं, तो इसकी वजह से आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
    • इसके अलावा सुबह उठते ही किसी अपनी या फिर अन्य की परछाई को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस गलती को करने से जातक को कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है और दिन खराब हो सकता है।

    सुबह क्या करें?

    सनातन धर्म में सुबह के दौरान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। इसलिए सुबह स्नान और सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद आराध्य देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही उन्हें प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करना अच्छा माना जाता है। इससे जातक का जीवन खुशहाल होता है और सभी दुख-संकट से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मंदिर या गरीब लोगों में श्रद्धा अनुसार अन्न, वस्त्र और भोजन का दान करना फलदायी साबित होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Kuber Dev: वास्तु में ये मानी गई है कुबेर देव की दिशा, भूलकर भी न रखें ऐसा सामान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।