Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Budh Gochar 2025: 29 अगस्त से इन राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन टाइम', मिलेगा फंसा हुआ पैसा और दौड़ेगा कारोबार

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 08:11 PM (IST)

    हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के अगले दिन राधा अष्टमी मनाई जाती है। यह दिन पूर्णतया राधा रानी को समर्पित माना जाता है। इस शुभ अवसर प ...और पढ़ें

    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?
    Budh Gochar 2025: बुध देव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।
    2. इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है।
    3. भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 30 अगस्त को ललिता सप्तमी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर श्रीजी और देवी मां ललिता की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की मनचाही मुराद पूरी होती है।

    ज्योतिषियों की मानें तो ललिता सप्तमी के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। बुध देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातक लाभान्वित होंगे। बुध देव की कृपा से रुका हुआ कारोबार दौड़ने लगेगा। साथ ही अटका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    बुध गोचर 2025

    ग्रहों के राजकुमार बुध देव 30 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेंगे। बुध देव 30 अगस्त को शाम 04 बजकर 45 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 14 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन बुध देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसती है। वहीं, बुध देव के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को कारोबार संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

    खबरें और भी

    हालांकि, आपको निवेश करने से पहले सोचना चाहिए। कई बार आप जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं। इसके लिए आपको सलाह है कि घर के बड़े-वृद्ध की अवश्य सलाह लें। सात्विक गुणों का विकास होगा। अपनी बुद्धि से आप धन कमाने में सफल होंगे। धन का अभाव नहीं होगा। आप अन्य माध्यमों से भी धन कमाने में सफल होंगे।

    कुंभ राशि

    वर्तमान समय में कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। बुध देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई मामलों को धन लाभ होगा। बुध की कृपा से आपको धन लाभ होगा। पार्टनर का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके ससुराल के लोग कुलीन और श्रेष्ठ होंगे।

    कारोबार से जुड़े लोगों को नया आयाम मिल सकता है। इसके जरिए आपको आने वाले समय में लाभ देखने को मिल सकता है। आप शिल्पकला में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। आयात और निर्यात से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। पार्टनर से सावधान रहें। विवाद से दूर रहें। सात्विक चीजों का सेवन करें।

    यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: इन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन की परेशानी होगी दूर

    यह भी पढ़ें- Budh Margi 2025: बुध देव के मार्गी होने से इन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, पैसों से भरा रहेगा पर्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।